जेपी नड्डा बोले- राहुल तथ्यों में कमजोर, बदनामी में मजबूत, आज फिर हमने उनकी असफल रिलॉन्चिंग देखी

Published : Jul 20, 2020, 02:10 PM IST
जेपी नड्डा बोले- राहुल तथ्यों में कमजोर, बदनामी में मजबूत, आज फिर हमने उनकी असफल रिलॉन्चिंग देखी

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस और चीन से विवाद को लेकर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर पलटवार किया। उन्होंने कहा, राहुल हमेशा की तरह तथ्यों में कमजोर और बदनामी करने में मजबूत हैं।

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस और चीन से विवाद को लेकर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर पलटवार किया। उन्होंने कहा, राहुल हमेशा की तरह तथ्यों में कमजोर और बदनामी करने में मजबूत हैं। इतना ही नहीं जेपी नड्डा ने कहा, हमने आज फिर राहुल गांधी की रिलॉन्चिंग का असफल प्रोजेक्ट देखा। 

जेपी नड्डा ने एक के बाद एक कर चार ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, आज हमने राहुल की रिलॉन्चिंग का असफल प्रोजेक्ट देखा। राहुल गांधी हमेशा की तरह तथ्यों में कमजोर और बदनामी करने में मजबूत हैं। वे रक्षा और विदेश नीति के मामलों का राजनीतिकरण करने के प्रयास में हैं। यह एक राजवंश की 1962 के अपने पिछले पापों को धोने के लिए हताशा को दर्शाता है। यह भारत को कमजोर है। 


1962 में छोड़ी UNSC की सीट- भाजपा
1950 के दशक से, चीन ने एक ऐसे राजवंश में रणनीतिक निवेश किया है, जिसने उन्हें लाभांश दिया है। 1962 में यूएनएससी सीट को छोड़ देना, इसके बाद यूपीए शासन में चीन के हाथों जमीन को खोना, राजीव गांधी फंड में चंदा इसके उदाहरण हैं।

हाल ही के सालों में चाहें डोकलाम हो या फिर वर्तमान में राहुल गांधी भारतीय सेना पर विश्वास ना करके चीन की तरफ से जानकारी ले रहे हैं। क्यों एक राजवंश भारत को कमजोर करके चीन को मजबूत करना चाहता है। इतना ही नहीं कांग्रेस में कई नेताओं ने एक वंश को अस्वीकार कर दिया है। 

'पीएम का 130 करोड़ भारतीयों से जुड़ाव, यह उनके लिए दुख की बात'
कुल सालों से, एक राजवंश पीएम नरेंद्र मोदी को बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है। यह उनके लिए दुख की बात है कि पीएम मोदी का 130 करोड़ भारतीयों से गहरा जुड़ाव है। वे उनके लिए काम करते हैं, उन्हीं के लिए जीते हैं। जो लोग उन्हें मिटाना चाहते हैं, वे केवल अपनी ही पार्टी को नष्ट कर देंगे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग