राजनीतिक हिंसा में मारे गए बीजेपी के 80 कार्यकर्ताओं का नड्डा करेंगे तर्पण

Published : Sep 28, 2019, 11:25 AM ISTUpdated : Sep 28, 2019, 11:26 AM IST
राजनीतिक हिंसा में मारे गए बीजेपी के 80 कार्यकर्ताओं का नड्डा करेंगे तर्पण

सार

‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है, जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल आर्पित किया जाता है। 

कोलकाता. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में ‘जान गंवाने वाले’ ‘भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं’ का शनिवार को ‘तर्पण’ करेंगे। ‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है, जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल आर्पित किया जाता है। भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इससे भाजपा राज्य में व्यापक स्तर पर राजनीतिक हिंसा के मुद्दे को उजागर कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने राज्य में अपनी पैठ बनाई है।

बाघबाजार घाट पर होगा तर्पण

भाजपा के राज्य महासचिव सयानतन बसु ने कहा, ‘‘ महालय पर 80 भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बाघबाजार घाट में तर्पण का आयोजन किया गया है। दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।’’गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभर कर आई है। भाजपा ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की जो कि तृणमूल कांग्रेस से सिर्फ चार सीटें कम है।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूख अब्दुल्ला पर तानी पिस्टल-क्या है 20 साल पुरानी खुन्नस? CCTV
Mahakumbh Viral Girl Monalisa: मुस्लिम BF फरमान संग भागी मोनालिसा, केरल के मंदिर में रचाई शादी