दस साल में सबसे ठंडा रहा जुलाई का महीना, तापमान ने तोड़ा दशक का रिकॉर्ड

Published : Jul 31, 2025, 09:08 AM IST
Rain Alert In Delhi and Up

सार

Delhi Weather In July: जुलाई 2025 में दिल्ली का मौसम पिछले दस सालों में सबसे ठंडा रहा। औसत अधिकतम तापमान 2016 के बाद सबसे कम दर्ज हुआ और सामान्य से ज्यादा बारिश हुई।

Delhi Weather In July: दिल्ली में इस बार जुलाई का महीना बीते दस सालों में सबसे ठंडा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभागके आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में जुलाई का औसत अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2016 के बाद सबसे कम है। इसके अलावा, इस बार जुलाई के ज्यादातर दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

रिकॉर्ड तोड़ बारिश बनी ठंडक की वजह

दिल्ली के सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, इस बार जुलाई में 14 दिन बारिश हुई। कुल मिलाकर 235.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 209.7 मिमी मानी जाती है। यानी राजधानी में औसत से 35.5 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। भारी बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई।

न्यूनतम तापमान भी पांच साल में सबसे कम

दिन के साथ रात में भी तापमान काफी कम रहा जिससे लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। जुलाई में औसत न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो 2021 के न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री से भी कम है।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR में रातभर मूसलाधार बारिश, MP में बिगड़े हालात, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

बुधवार को भी जारी रहा बारिश का सिलसिला

बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बार दिल्ली की जुलाई गर्मी नहीं, बल्कि ठंडक के लिए याद रखी जाएगी। रिकॉर्ड बारिश और लगातार बादलों की आवाजाही ने मौसम को सुहावना बनाए रखा। हालांकि बीच-बीच में उमस जरूर परेशान कर सकती है, लेकिन कुल मिलाकर जुलाई राहतभरी रही।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा