जस्टिस एनवी रमन्ना हो सकते हैं भारत के अगले मुख्य न्यायधीश, CJI बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं

देश के अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस एनवी रमन्ना हो सकते हैं। सीजेआई एसए बोबडे ने बुधवार को अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस एनवी रमन्ना का नाम रखा। सीजेआई बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। एनवी रमन्ना का पूरा नाम नथालपति वेंकट रमन्ना है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 24, 2021 5:56 AM IST / Updated: Mar 24 2021, 11:38 AM IST

नई दिल्ली. देश के अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस एनवी रमन्ना हो सकते हैं। सीजेआई एसए बोबडे ने बुधवार को अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस एनवी रमन्ना का नाम रखा। सीजेआई बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। एनवी रमन्ना का पूरा नाम नथालपति वेंकट रमन्ना है। वे वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में जज हैं। इससे पहले एनवी रमन्ना दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस भी थे।

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ जन्म 

Latest Videos

एनवी रमन्ना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पोन्नवरम गांव में एक किसान के घर हुआ। उन्होंने 10 फरवरी 1983 को एक वकील के रूप में दाखिला लिया। उन्होंने आंध्र प्रदेश जूडिशियल एकेडमी में प्रेसिडेंट का पद भी संभाला है। वह 26 अगस्त 2022 को उनका रिटायरमेंट है।

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता