मीडिया रिपोर्ट में दावा- ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना, दिल्ली में चल रहा इलाज

Published : Jun 09, 2020, 02:41 PM ISTUpdated : Jun 09, 2020, 06:31 PM IST
मीडिया रिपोर्ट में दावा- ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना, दिल्ली में चल रहा इलाज

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार दिन पहले सिंधिया को बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट हुआ था। मैक्स अस्पताल ने दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।

नई दिल्ली. कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों का इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सिंधिया लॉकडाउन के वक्त से ही दिल्ली में अपने परिवार के साथ हैं। मैक्स अस्पताल कोरोना हॉस्पिटल बनाया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार दिन पहले सिंधिया को बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट हुआ था। मैक्स अस्पताल ने दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।

केजरीवाल में भी दिखे थे लक्षण
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में भी कोरोना के लक्षण दिखे थे। उन्हें बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। केजरीवाल ने लक्षण दिखने के बाद खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। इतना ही नहीं जो अफसर केजरीवाल ने मिल थे, वे भी सावधानी बरत रहे हैं। 

15 जुलाई तक 2.25 लाख होंगे मरीज
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार तक दिल्ली में 29943 केस मिले हैं। जबकि 847 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 17712 लोगों का इलाज चल रहा है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, 15 जून तक, 44,000 मामले होंगे और 6,600 बेड की आवश्यकता होगी। 30 जून तक 1 लाख तक मामले पहुंच जाएंगे और 15,000 बेड की आवश्यकता होगी। 15 जुलाई तक 2.25 लाख मामले होंगे और 33,000 बेड की जरूरत होगी। 31 जुलाई तक, 5.5 लाख मामलों की उम्मीद है और 80,000 बेड की जरूरत होगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

IndiGo Flight 6E925: 17 हजार फीट पर कैसे डैमेज हुआ विमान का नोज? ओले, बिजली या कुछ और!
CJP Protest 10 October: दिल्ली में 4,000 जवान तैनात, 2,800 लोगों पर खास नजर, जानें पूरा प्लान