ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया गया: कांग्रेस

Published : Mar 10, 2020, 01:12 PM IST
ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया गया: कांग्रेस

सार

हालांकि सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने जो त्यागपत्र साझा किया है, उस पर नौ मार्च की तिथि है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सिंधिया को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने को स्वीकृति प्रदान की।"

नई दिल्ली. कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।

सिंधिया के भाजपा में जाने की संभावना

हालांकि सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने जो त्यागपत्र साझा किया है, उस पर नौ मार्च की तिथि है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सिंधिया को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने को स्वीकृति प्रदान की।"

सिंधिया के भाजपा में जाने की संभावना है। उनके कांग्रेस छोड़ने से अब मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 
PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?