भाजपा कार्यालय में कांग्रेस को ललकारा, फिर शिवराज सिंह चौहान के घर खाया खाना, ऐसी रही डिनर पॉलिटिक्स

Published : Mar 13, 2020, 09:12 AM ISTUpdated : Mar 13, 2020, 10:28 AM IST
भाजपा कार्यालय में कांग्रेस को ललकारा, फिर शिवराज सिंह चौहान के घर खाया खाना, ऐसी रही डिनर पॉलिटिक्स

सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे तो काफी जोश में दिखे। कहा कि मुझे ललकार कर गलती की। शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के घर पर खाना खाया।

नई दिल्ली. ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे तो काफी जोश में दिखे। कहा कि मुझे ललकार कर गलती की। शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के घर पर खाना खाया। डिनर टेबल पर उनके साथ नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा भी मौजदू थे। 

शिवराज सिंह चौहान की पत्नी ने परोसा खाना
घर पर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की आवभगत खुद शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने की। उन्होंने सभी को खाना परोसा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिनर पर जाने से पहले जब सिंधिया शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे तो उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 

 

आज राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन
भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार 12 मार्च को भोपाल पहुंचे। आज वह राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे। मध्य प्रदेश की 3 सीटों से राज्यसभा सांसद का चुनाव होना है। 

10 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था
कांग्रेस में 18 साल तक रहने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 मार्च के दिन ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने अपने इस्तीफे की कॉपी को ट्वीट किया। हालांकि इस्तीफे में 9 मार्च की तारीख लिखी हुई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया था। काग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद ही सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के करीब 3 घंटे बाद ही उन्हें मध्य प्रदेश से भाजपा का राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट
ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास