कारगिल विजय दिवस: शहीदों की वीरता को याद करते हुए PM ने 'मन की बात' का वीडियो किया शेयर

आज पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ को नाकाम करने वाले कारगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह मनाई जा रही है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री आदि ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी वीरता को याद किया है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 26, 2021 2:53 AM IST / Updated: Jul 26 2021, 11:11 AM IST

नई दिल्ली. आज कारगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह मनाई जा रही है। इसी दिन भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ को नाकाम कर दिया था। भारत के वीर सेनानियों को आज देशभर याद कर रहा है। उन्हें श्रद्धांजलियां दी जा रही हैं।

राष्ट्रपति कारगिल में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्रास और कारगिल में शहीदों को श्रद्धांजलि देने मौजूद हैं। क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री ने पिछले साल की मन की बात का एक अंश किया शेयर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को याद किया। उन्होंने Tweet किया-हम उनके बलिदानों को याद करते हैं। हम उनकी वीरता को याद करते हैं। आज, कारगिल विजय दिवस पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा करते हुए कारगिल में अपनी जान गंवाई। उनकी बहादुरी हमें हर एक दिन प्रेरित करती है। पिछले साल के 'मन की बात' का एक अंश भी साझा कर रहा हूं।

 pic.twitter.com/jC42es8OLz

रक्षामंत्री ने भी किया Tweet
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने Tweet करके शहीदों को याद किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा-कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करता हूं।

pic.twitter.com/vAzQJ7dLEV

राहुल गांधी ने भी किया Tweet
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी Tweet करके शहीदों को याद किया। उन्होंने लिखा-हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए आपके व आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे।

pic.twitter.com/66IGe50kiy

pic.twitter.com/1GY0L0hUXs

 pic.twitter.com/rTjTOl6JMS

pic.twitter.com/j6lRr45aba

pic.twitter.com/cYz60zJ9SI

pic.twitter.com/0on6IvbEu0

pic.twitter.com/e2nxXivmS0

pic.twitter.com/HnuP7RjEaq

 

Share this article
click me!