कर्नाटक में 15 साल की लड़की से 6 दरिंदों ने किया गैंगरेप, 2 महीने में दो बार हुई दरिंदगी

Published : Jun 01, 2025, 04:39 PM IST
child rape

सार

बेलगावी में 15 साल की लड़की के साथ दो महीने तक 6 दरिंदों ने बार-बार गैंगरेप किया। वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर धमकाया। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक फरार।

Karnataka Crime: कर्नाटक के बेलगावी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 6 दरिंदों ने 15 साल की लड़की के साथ दो महीने में कई बार गैंगरेप किया। स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिसंबर में अपराधियों ने पहली बार सुनसान इलाके में लड़की के साथ गैंगरेप किया था। उन लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो के नाम पर लड़की को ब्लैकमेल किया गया।

लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। उन 3 बदमाशों ने जनवरी में भी लड़की के साथ गैंगरेप किया। बच्ची के घर के लोगों को मामले की जानकारी मिली तो APMC (Agricultural Produce Market Committee) पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई।

पुलिस कमिश्नर बोरसे भूषण गुलाबराव ने कहा कि इस समय मामले के संवेदनशील जानकारी का खुलासा नहीं किया जा सकता। पांच आरोपी गिरफ्तार हैं, जबकि एक अभी भी फरार है। उसकी तलाश चल रही है।

जनवरी में अपराधियों फिर किया लड़की से गैंगरेप

गुलाबराव ने कहा, "पीड़िता नाबालिग है। POCSO केस दर्ज किया गया है। इस मामले में ज्यादा जानकारी अभी नहीं दे सकते। दिसंबर में किसी ने लड़की को धोखा दिया था। वह उसे सुनसान जगह ले गया और अपने दोस्तों को बुला लिया। अपराधियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बना लिया और लड़की को धमकी दी। इनमें से तीन ने जनवरी में लड़की के साथ गैंगरेप किया।"

18 साल से अधिक है गैंगरेप के आरोपियों की उम्र

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभी आरोपी की उम्र 18 साल से अधिक है। लड़की को कोई चोट नहीं आई। दोनों घटनाओं में 6 अपराधी थे। हमने 24 घंटे से भी कम समय में उनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया है और एक फरार है। मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम काम कर रही है। सभी नमूने और सबूत जुटा रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस जघन्य अपराध के लिए ये अपराधी लंबे समय तक सलाखों के पीछे रहें।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह
डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत