कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी दिग्गज सिद्धारमैया के बयान से उबाल, बीजेपी बोली-पूरे लिंगायत समुदाय का किया गया अपमान

Published : Apr 23, 2023, 04:14 PM IST
siddaramiah-33302.jpg

सार

कांग्रेसी नेता के बयान पर बीजेपी ने इस लिंगायत समाज के अपमान से जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने पूरे लिंगायत समुदाय का अपमान किया है। हालांकि, बाद में सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी विशेष रूप से मुख्यमंत्री पर लक्षित थी। 

Lingayat CM row: कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी सरकार के सीएम बसवराज बोम्मई पर कटाक्ष कर लिंगायत समाज को भड़का दिया है। बीजेपी द्वारा लिंगायत समाज को बढ़ावा देने वाले सवाल पर पूर्व सीएम के बयान से चुनाव में विवाद बढ़ता दिख रहा है। बीजेपी एक लिंगायत को ही अगला मुख्यमंत्री बनाएगी, के सवाल पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने कहा कि पहले से ही एक लिंगायत मुख्यमंत्री (बीएस बोम्मई) हैं। वह राज्य में सभी भ्रष्टाचार की जड़ हैं। कांग्रेसी नेता के बयान पर बीजेपी ने इस लिंगायत समाज के अपमान से जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने पूरे लिंगायत समुदाय का अपमान किया है। हालांकि, बाद में सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी विशेष रूप से मुख्यमंत्री पर लक्षित थी।

बोम्मई बोले-पूरे लिंगायत समुदाय का मजाक सिद्धारमैया ने उड़ाया

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सिद्धारमैया पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने पूरे लिंगायत समुदाय का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री के लिए इस तरह का बयान देना सही नहीं है। पूरा लिंगायत समुदाय भ्रष्ट है, ऐसा कहना पूरे समाज का अपमान है। अतीत में ब्राह्मण समुदाय का मजाक उड़ाया गया था। जब व मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने लिंगायत-वीरशैव समुदाय को तोड़ने की कोशिश की थी। राज्य के लोग सिद्धारमैया को सबक सिखाएंगे।

सिद्धारमैया ने कहा कि व्यक्ति विशेष को कहा, राज्य में ईमानदार लिंगायत सीएम भी रहे

सिद्धारमैया ने कहा कि कई ईमानदार लिंगायत मुख्यमंत्री रहे हैं जिनका वह सम्मान करते हैं। भाजपा ने उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने कहा कि मेरी टिप्पणी केवल बोम्मई को संदर्भित करती है। मैंने केवल कहा कि बसवराज बोम्मई अकेले भ्रष्ट हैं। मैंने यह नहीं कहा कि लिंगायत भ्रष्ट हैं। इसलिए इस तरह की व्यापक रिपोर्ट बनाना अनुचित है। बहुत ईमानदार लिंगायत मुख्यमंत्री रहे हैं। एस निजलिंगप्पा, वीरेंद्र पाटिल और अन्य कई मुख्यमंत्री रहे हैं जिनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। भाजपा द्वारा मेरी टिप्पणियों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।

लिंगायत समाज के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने क्या कहा?

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भी बीजेपी को आड़े हाथों लिया। शेट्टार हाल ही में बीजेपी को छोड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लिंगायत नेता शेट्टार ने कहा कि भाजपा की लिंगायत पिच उनके पक्ष में काम नहीं करेगी और लोग उनके बयान पर विश्वास नहीं करेंगे। शेट्टार ने शनिवार को कहा, "भाजपा केवल चुनावी उद्देश्यों के लिए ऐसा कर रही है, लोग उनके प्रचार पर विश्वास नहीं करेंगे, भले ही वे लिंगायत मुख्यमंत्री की घोषणा कर दें।"

सिद्धारमैया बोले-यह उनका आखिरी चुनाव

उधर, सिद्धारमैया ने घोषणा कर दी है कि कर्नाटक विधानसभा का यह उनका आखिरी चुनाव होगा। कांग्रेसी दिग्गज ने इस ऐलान के बाद भविष्य में कुर्सी की दावेदारी में अपना दावा छोड़ने का भी संकेत दे दिया है। 75 वर्षीय नेता प्रतिपक्ष ने अपने बेटे और पोते को वरुणा क्षेत्र से अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है, उसके बाद यतींद्र (पुत्र), धवन राकेश (पोता) हैं। सिद्धारमैया के छोटे बेटे डॉ यतींद्र सिद्धारमैया वरुणा से मौजूदा कांग्रेस विधायक हैं। कर्नाटक में मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके