कर्नाटक चुनाव 2023: सोनिया गांधी बोलीं- संवैधानिक संस्थाओं को अपनी जेब में समझती है BJP, डकैती डालना है धंधा

Published : May 06, 2023, 08:50 PM ISTUpdated : May 06, 2023, 10:02 PM IST
Sonia Gandhi in Karnataka

सार

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कर्नाटक के हुबली में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को अपनी जेब में समझती है।

हुबली (कर्नाटक)। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election 2023) के लिए प्रचार किया। उन्होंने हुबली में रैली को संबोधित किया। इस दौरान सोनिया गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। सोनिया गांधी ने कहा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को अपनी जेब में समझती है। डकैती डालना उनका धंधा हो गया है।

सोनिया गांधी ने कहा, "कांग्रेस के इतिहास में कर्नाटक का खास स्थान है। 1978 में इंदिरा गांधी खुद पर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहीं थी तो चिकमंगलुर के लोगों ने उनका पूरा साथ दिया था। 24 साल पहले पहली बार मैं लोकसभा का चुनाव लड़ी तो बेल्लारी के लोगों का विश्वास और समर्थन मिला।"

सोनिया गांधी ने कहा- बीजेपी को नहीं संसद की परवाह

सोनिया गांधी ने कहा, "क्या आपको नहीं लगता कि आज जो सत्ता में बैठे हैं डकैती डालना ही उनका धंधा हो गया है। 2018 में आपने इन्हें सत्ता नहीं सौंपी, लेकिन इन्होंने डकैती डालकर सत्ता हथिया ली। इसके बाद उनकी 40 फीसदी सरकार आपको लूटने लग गई। इनके नेता इतने घमंड में आ गए हैं कि ना किसी सवाल का जवाब देते हैं और न किसी पत्र का। उन्हें संसद की कोई परवाह नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को वे अपनी जेब में समझते हैं।"

कर्नाटक के लोग नहीं हैं डरपोक

सोनिया ने कहा, "कर्नाटक के लोग डरपोक और लालची नहीं हैं कि आप उन्हें फुसला लें। कर्नाटक के लोग 10 मई को आपको बताएंगे कि वे किस मिट्टी से बने हैं। आज इन्हें ये बताने का मौका आ गया है कि लाखों किसानों और दूध उत्पादकों की अनदेखी कर नंदनी जैसी अच्छी संस्था पर डकैती डालने का इनका षड्यंत्र यहां कामयाब होने वाला नहीं है।"

कर्नाटक की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा, "पिछले साढ़े तीन साल में कर्नाटक को जिन परिस्थितियों में पहुंचाया गया है वह आपके सामने है। इस बदहाली को दूर करने की शपथ आज आपको लेनी है। आप बताएं कि किसपर भरोसा करेंगे। चंद लोगों को फायदा पहुंचाने वालों पर या सभी के उत्थान के लिए संघर्ष करने वालों पर।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान