
Congress PayCM campaign: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर तेज हो गया है। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के खिलाफ कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 'PayCM पोस्टर' अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस, बीजेपी की बसवराज बोम्मई शासन में भ्रष्टाचार के लगे आरोपों की जांच की मांग कर रही है। उधर, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार के बारे में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
अभियान चलाकर 'PayCM' पोस्टर लगाया
कांग्रेस ने अभियान चलाकर राज्य में 'PayCM' पोस्टर लगाया। इस अभियान में पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, एआईसीसी के महासचिव व कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, बीके हरि प्रसाद सहित कई विधायक व सांसदों ने भाग लिया। अभियान की शुरूआत करते हुए बेंगलुरू में वॉल्वो कार्यालय के सामने रेसकोर्स की दीवार पर 'PayCM' का पोस्टर लगाया। हालांकि, बाद में कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और सार्वजनिक स्थान से पोस्टर हटा दिए गए। कांग्रेसियों उस बस पर भी पोस्टर चिपका दिए जिस से पुलिसवालों ने नेताओं को हिरासत में लेकर थाने लाया।
अभियान राज्य के कोने-कोने में जाएगा
कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि 'PayCM' पोस्टर अभियान राज्य के कोने-कोने में जाएगा। गिरफ्तारियों इस अभियान को नहीं रोक पाएंगी। गिरफ्तारी देने वाले रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि 40 Percent Commission वाली बोम्मई सरकार इतनी घबराई हुई है कि उसने कर्नाटक पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बजाय पोस्टर फाड़ने और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने का काम दिया है। लोग बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रहे हैं। भ्रष्टाचार की असहनीय बदबू में डूबा हुआ है।
बीजेपी दफ्तर पर भी 'PayCM' पोस्टर लगा दिया कांग्रेसियों ने
'PayCM' अभियान के तहत कांग्रेसियों ने बेंगलुरू के बाहरी इलाके में भाजपा के नेलामंगला ऑफिस में 'PayCM' वाला पोस्टर चिपका दिया। पार्टी ने बाद में अपने PayCM अभियान की तस्वीरें मीडिया के साथ साझा कीं तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन में पोस्टर्स को हटवाए।
मुख्यमंत्री ने किया पलटवार...
कांग्रेस पर पलटवार करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस के राज में सबसे अधिक घोटाले हुए, उसे भ्रष्टाचार के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार पर एक किताब का विमोचन किया था और भ्रष्ट होकर वे भ्रष्टाचार पर अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोचती है कि अक्सर बोला गया झूठ सच हो जाएगा लेकिन वे गलत हैं। लोग सच जानते हैं।
बीजेपी का पोस्टर वार...स्कैम रमैया अभियान किया शुरू
कांग्रेस के 'PayCM' अभियान को जवाब देने के लिए बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के शासनकाल में विभिन्न घोटालों को उजागर करने वाले स्कैम रमैया अभियान को शुरू किया। बीजेपी एक हैंडबुक भी जारी किया इसमें सिद्धारमैया की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने '100 फीसदी लूट कांग्रेस सरकार' चलाई। बुकलेट में सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री रहते हुए हुए घोटालों पर अखबारों की खबरों की कतरनें है। भाजपा विधान परिषद के सदस्यों ने भी कांग्रेस शासन के दौरान हुए घोटालों की व्याख्या करते हुए तख्तियां लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.