
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को घोषणा पत्र जारी किया। इसमें बजरंग दल को बैन करने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि उनका घोषणापत्र सिर्फ एक वादा नहीं है। यह कर्नाटक के लोगों के बेहतर भविष्य और राज्य के तेज विकास के प्रति प्रतिबद्धता है। कांग्रेस के पास राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में वादों को पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड है। इसी तरह कर्नाटक में भी सरकार बनाने के बाद पार्टी अपना वादा पूरा करेगी।
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, "नौकरियां पैदा करने, बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने, महिलाओं को सशक्त बनाने, किसानों और मजदूरों के लिए योजनाओं पर ध्यान देने के साथ हमारा घोषणापत्र राज्य के समग्र विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप की रूपरेखा तैयार करता है।" भाजपा ने सोमवार को घोषणा पत्र जारी किया था। इसमें बीपीएल परिवारों को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने और 10 हजार रुपए की FD देने का वादा किया गया है।
कांग्रेस का वादा- लागू करेंगे पुरानी पेंशन स्कीम, किसानों के कल्याण पर 1.50 लाख करोड़ रुपए होंगे खर्च
अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने पर वह पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेगी। नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कांग्रेस सरकार किसानों के कल्याण के लिए पांच साल में 1.50 लाख रुपए खर्च करेगी। फसल की क्षति होने पर हर साल एक हजार करोड़ रुपए की मदद दी जाएगी। नारियल किसानों और अन्य फसल उगाने वाले किसानों को MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का लाभ दिया जाएगा। दूध पर मिलने वाली सब्सिडी को 5 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 7 रुपए प्रति लीटर किया जाएगा। किसानों को ब्याज मुक्त लोन की राशी को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 7 लाख रुपए किया जाएगा। हर जिले में रैथा मॉल बनाया जाएगा।
कर्नाटक की जनता से भाजपा के वादे
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.