रामनगर हुआ अब बेंगलुरू दक्षिण, कर्नाटक कैबिनेट का बड़ा ऐलान

Published : Jul 26, 2024, 04:41 PM ISTUpdated : Jul 26, 2024, 06:07 PM IST
siddaramaiah

सार

यूपी में शहरों और जिलों के नाम बदले जाने के दौर के बाद अब कर्नाटक में सरकार नाम बदल रही है। कांग्रेस सरकार ने शुक्रवार को रामनगर जिला का नाम बेंगलुरू दक्षिण किए जाने के फैसले पर कैबिनेट की मुहर लगाई।

Ramanagara renamed Bengaluru South: कर्नाटक का रामनगर जिला अब बेंगलुरू साउथ के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट मीटिंग में नाम बदले जाने पर मुहर लगाई। दो महीना पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने रामनगर का नाम बदले जाने का ऐलान किया था। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नाम बदलने की यह प्रक्रिया, ग्रेटर बेंगलुरू प्रोजेक्ट की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम हैं।

कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने को मंजूरी दे दी है। 2016 में रामनगर का नाम बदलने से पहले इसका नाम बेंगलुरु ग्रामीण था, अब यह जिला बड़े बेंगलुरु शहरी समूह का हिस्सा होगा।

रामनगर का नाम बदलने को लेकर विवाद भी रहा

रामनगर का नाम बदले जाने को लेकर विवाद रहा है। बीजेपी ने रामनगर को मिटाने का आरोप राज्य सरकार पर लगाया है। हालांकि, कर्नाटक सरकार ने कहा कि कैबिनेट का यह फैसला बेंगलुरू के इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने और ग्रेटर बेंगलुरू प्रोजेक्ट को बढ़ाने के लिए लिया गया है।

डिप्टी सीएम बोले-रामनगर को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि ग्रेटर बैंगलोर परियोजना का उद्देश्य अधिक सुसंगत और कुशल शहरी क्षेत्र बनाना है। रामनगर को बैंगलोर दक्षिण में एकीकृत करने से बेहतर प्रशासन, बुनियादी ढांचे के विकास और सेवा वितरण में सुविधा होने की उम्मीद है।

दरअसल, आईटी हब बेंगलुरू सिटी तमाम नागरिक असुविधाओं से लगातार जूझ रहा है। शहर के विस्तार और वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी के लिए राज्य सरकार लगातार इस पर फोकस कर रही है। बेंगलुरू शहर जाम और पेयजल संकट से काफी जूझ रहा है। शहर को जाम से छुटकारा के लिए शहर का विस्तारीकरण करने के साथ रोड, ओवरब्रिज-फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स के साथ ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। राज्य सरकार ग्रेटर बेंगलुरू प्रोजेक्ट के माध्यम से शहर को सुविधाओं से लैस करेगी।

यह भी पढ़ें:

अग्निवीरों को योगी आदित्यनाथ का तोहफा, यूपी पुलिस में मिलेगा आरक्षण

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार