कर्नाटक: सरकारी हॉस्टल में रहने वाली क्लास 9 की लड़की बनी मां, वार्डन पर हुई कार्रवाई

Published : Jan 12, 2024, 01:08 PM ISTUpdated : Jan 12, 2024, 01:09 PM IST
Girl Pregnant

सार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में सरकारी हॉस्टल में रहने वाली क्लास 9 की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में हॉस्टल के वार्डन के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उसे निलंबित कर दिया गया है।

चिक्काबल्लापुर। कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में एक हॉस्टल में रहने वाली 9वीं क्लास की बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में हॉस्टल के वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में वार्डन की भूमिका संदिग्ध है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल में रहती थी। वह लगातार हॉस्टल में नहीं रहती थी। वह नियमित रूप से अपने रिश्तेदारों के पास जाती थी। पिछले साल अगस्त में मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल गई थी। उस वक्त लड़की की प्रेगनेंसी का खुलासा नहीं हुआ। इस पर किसी का ध्यान नहीं गया।

10वीं क्लास के लड़के के साथ लड़की का था संबंध

लड़की एक साल पहले ही हॉस्टल में रहने आई थी। उस वक्त वह क्लास 8 में पढ़ती थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की का संबंध क्लास 10 के एक लड़के से था। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हालांकि 10वीं तक की पढ़ाई के बाद लड़के ने TC (Transfer Certificate) ले लिया और बैंगलोर चला गया।

यह भी पढ़ें- बेटे के शव को बैग में रख CEO सुचना सेठ ने कैसे बिताए 12 घंटे, ड्राइवर ने सुनाई पूरी कहानी

इस मामले में तुमकुर के समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक कृष्णप्पा एस ने कहा, "बच्ची लंबे समय से छात्रावास में नहीं आ रही थी। वह बागेपल्ली शहर के काशापुरा की रहने वाली है। पेट दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। तब पता चला कि वह गर्भवती है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद हम सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे।" दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वह 10वीं क्लास के लड़के की तलाश कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में स्कूल शिक्षक का ट्रांसफर हुआ तो गांववालों ने गिफ्ट की पल्सर बाइक

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट