कर्नाटक चुनाव रिजल्ट 2023: रुझानों में बढ़त मिलते देख कांग्रेस मुख्यालय में जश्न, 'बजरंग बली' भी आए नजर, देखें वीडियो

कर्नाटक चुनाव में बढ़त मिलते देख कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। यहां ढोल-नगारा बजाया जा रहा है। जीत मिलने जा रही है इस खुशी में कांग्रेसी कार्यकर्ता झूम रहे हैं।

 

Vivek Kumar | Published : May 13, 2023 3:35 AM IST / Updated: May 13 2023, 11:44 AM IST

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Election results 2023) के लिए डाले गए वोटों की गिनती आज हो रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली है। इससे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। काफी समय बाद नई दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा के दफ्तर में शांति है।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। यहां ढोल-नगारा बजाया जा रहा है। जीत मिलने जा रही है इस खुशी में कांग्रेसी कार्यकर्ता झूम रहे हैं। लोग एक दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं। कांग्रेस दफ्तर में भांगड़ा डांस करने वालों को बुलाया गया है। एक कांग्रेस कार्यकर्ता भगवान हनुमान का रूप धारण कर आए हैं। कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली का मामला खूब उछाला गया था।

पवन खेड़ा बोले- भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि हम भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। पीएम का नकारात्मक, विभाजनकारी अभियान काम नहीं आया। हम जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ें उन मुद्दों की जीत हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा के वक्त जो मुद्दे शुरू हुए थे वही पूरे चुनाव अभियान में दिखाई दिए। हम अपनी गारंटी को पूरा करेंगे। 

 

 

यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023 Results: कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को किया याद, ट्वीट किया 'मैं अजेय हूं', देखें वीडियो

चार राज्यों में हो सकती है कांग्रेस की सरकार
कर्नाटक में कांग्रेस को जीत मिलती है तो यह चौथा राज्य होगा जहां पार्टी की सरकार बनेगी। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पहले से है। यह जीत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए काफी अहम होगी। वह कर्नाटक से आते हैं।

यह भी पढ़ें- Karnataka Chunav Results 2023 : क्या पूरी हो गई प्रियंका गांधी की मन्नत? वोट काउंटिंग से पहले शिमला के मंदिर में किए दर्शन

Read more Articles on
Share this article
click me!