
बेंगलुरु. कर्नाटक की 224 सीटें के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। डीके शिवकुमार चुनाव से पहले भी काफी चर्चा में रहे हैं। कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट जीत ली है। उन्होंने भाजपा सरकार में राजस्व मंत्री आर अशोक को और जेडीएस के बी नागराजू को हराया। शिवकुमार को 70000 से अधिक वोट मिले। वहीं जेडीएस के बी नागाराजू को 12600 से कुछ अधिक वोट हासिल हुए। भाजपा के आर अशोका महज 10900 वोट ही हासिल कर सके। आइए जानते हैं डीके शिवकुमार की राजनीति कहानी…
कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में रामनगरम जिले के कनकपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। वे पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वे कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री हासिल कर चुके हैं। डीके शिवकुमार चुनाव से पहले भी काफी चर्चा में रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार के खिलाफ भाजपा ने मंत्री आर अशोक को मैदान में उतारा।उनका सीधा मुकाबला भाजपा के आर अशोक और जेडीएस के बी नागाराजू (B NAGARAJU) से था।
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार इनकी कुल संपत्ति 1413 करोड़ रुपए है और उन पर 503 करोड़ की देनदारी है। डीके शिवकुमार पर कुल 19 क्रिमिनल केस भी दर्ज हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कांग्रेस की तरफ से वे मुख्यमंत्री पद के भी अहम दावेदार हैं।
यह भी जानिए
कर्नाटक विधानसभा 2023 के लिए 10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोटिंग की थी। चुनाव आयोग की रिपोर्ट में कहा गया कि कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ था। इसे 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक बताया गया।
यह भी पढ़ें
Karnataka Assembly Election Results Live 2023: पूरी डिटेल्स
UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: पूरी डिटेल्स
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.