गोरखपुर में भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार मंगलेश श्रीवास्तव ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद को 70,885 वोटों से हरा दिया है। बीजेपी उम्मीदवार डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कुल 1,80,638 वोट हासिल किए,जबकि सपा की काजल निषाद को सिर्फ 1,19,753 वोट ही मिले।
- Home
- States
- Uttar Pradesh
- UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 : यूपी में योगी के काम पर जनता की मुहर, झोली में डाल दी 17 नगर निगम, जानें कहां, कौन जीता
UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 : यूपी में योगी के काम पर जनता की मुहर, झोली में डाल दी 17 नगर निगम, जानें कहां, कौन जीता

लखनऊ : 2024 लोकसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माना जा रहे यूपी निकाय चुनाव के नतीजे (UP Nagar Nikay Chunav Result 2023) आ गया है। नतीजों के बाद पूरी की पूरी तस्वीर ही साफ हो गई है। बीजेपी ने करीब दो-तिहाई सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की है। 17 नगर निगम में बीजेपी ने मेयर चुनाव में क्लीन स्वीप किया है। हर सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हो गया है। 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर बीजेपी ने सपा-बसपा और कांग्रेस की काफी पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई है। चुनाव रिजल्ट आने के बाद यूपी के सीएम ने कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया और कहा कि यूपी की जनता डबल इंजन सरकार के काम पर अपनी मुहर लगाई है। अब राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार हो गई है और जनता के हित में पूरी तरह समर्पित हैं। निकाय चुनाव में कौन-कहां से जीता, देखें फुल रिजल्ट…
योगी के गढ़ में बीजेपी की विराट जीत
यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट 2023: लखनऊ में बीजेपी की एकतरफा जीत
लखनऊ में नगर निगम की कुल 110 सीटें
बीजेपी 80 सीटें जीती
सपा 21 सीटें जीती
कांग्रेस ने 4 सीट पर जीत दर्ज की
निर्दलीय 4 प्रत्याशियों की जीत
बसपा को एक सीट पर जीत मिली
यह डबल इंजन सरकार के काम का जनादेश है- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी निकाय चुनाव में पार्टी की जीत पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा- 'उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर पार्टी के सभी समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं और सुशासन को पसंद करने वाले प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! यह विराट विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के काम को दिखाता है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेशवासियों का हृदय से अभिनंदन!'
लखनऊ में कहां खिला कमल, कहां जीती सपा
विवेकानंद पुरी वार्ड- भाजपा प्रत्याशी नूपुर शंखधर
फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड- भाजपा की प्रियंका
जानकीपुरम प्रथम वार्ड- भाजपा प्रत्याशी निशा तिवारी
भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड- बीजेपी कैंडिडेट मान सिंह यादव
कदम रसूल बाढ़- सपा के मोहम्मद नदीम खान
महानगर वार्ड- भाजपा के हरिश्चंद्र लोधी
लाला लाजपत राय वार्ड- बीजेपी प्रत्याशी राघव राम तिवारी
जयशंकर प्रसाद वार्ड- बीजेपी के स्वदेश सिंह
यूपी निकाय चुनाव में जीत पर बीजेपी का जश्न
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। शाम 5 बजे पार्टी प्रदेश मुख्याल में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।
भाजपा ही वर्तमान है,भाजपा ही भविष्य- केशव प्रसाद मौर्या
यूपी निकाय चुनाव जीत पर केशव प्रसाद मौर्य ने खुशी जताते हुए विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला बोला है। रिजल्ट के रूझान आने पर यूपी के डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर लिखा है- 'निकाय चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस का सूर्यास्त हो रहा है। भाजपा ही वर्तमान है,भाजपा ही भविष्य है!'
मथुरा-मुरादाबाद मेयर का चुनावी बीजेपी जीती
भाजपा की झोली में दो और मेयर के पद आ गए हैं। मथुरा और मुरादाबाद में मेयर पद पर कमल खिल गया है। मुरादाबाद में बीजेपी कैंडिडेट की जीत 3,589 वोट से हुई। इससे पहले झांसी, अयोध्या, गाजियाबाद और बरेली का मेयर पद भी बीजेपी जीत चुकी है।
यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 : क्या मथुरा-वृंदावन में खिलेगा कमल
मथुरा वृंदावन में 19वें राउंड तक काउंटिंग हो चुकी है। नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के विनोद अग्रवाल 1 लाख 8 हजार 444 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 1 लाख 43 हजार 329 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी श्यामसुंदर उपाध्याय उर्फ बिट्टू हैं, जिन्हें अब तक 34,885 वोट मिले हैं।
Kanpur Nikay Chunav 2023 Result: कहां किसकी जीत
वार्ड 3- सपा के इशरत अली
वार्ड 33- बीजेपी के घनश्याम गुप्ता
वार्ड 35- सपा के बबलू यादव
वार्ड 37- भाजपा के पवन गुप्ता
वार्ड 64- भाजपा के नीरज बाजपेयी
वार्ड 69- निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद यादव
वार्ड 70- भाजपा के संतोष साहू
वार्ड 78- भाजपा प्रत्याशी यशपाल सिंह
वार्ड 85- कांग्रेस प्रत्याशी अमनदीप सिंह
वार्ड 86- बीजेपी के कमलेश त्रिवेदी
वार्ड 99- सपा के नफीस अहमद
झांसी के बाद अयोध्या और गाजियाबाद मेयर का चुनावी बीजेपी जीती
झांसी के बाद बीजेपी ने अयोध्या और गाजियाबाद नगर निगम के मेयर का चुनाव जीत लिया है। अयोध्या से बीजेपी के गिरीश पति त्रिपाठी ने परचम लहराया। उन्होंने सपा के आशीष पांडेय को हराया। वहीं, गाजियाबाद नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दयाल की जीत हुई है। बसपा कीनिसारा खान दूसरे और सपा की पूनम यादव तीसरे नंबर पर हैं।
हमीरपुर नगर पालिका परिषद रिजल्ट 2023
वार्ड 1- सिंपल लता
वार्ड 2- रजनी देवी
वार्ड- संतोष कुमार
वार्ड 4- आशा देवी
वार्ड 5- संजय सोनकर
वार्ड 6- सुरेंद्र
वार्ड 8- रमा देवी
वार्ड 9- संजय श्रीवास
वार्ड 10- राम कन्हिया
वार्ड 11- रेखा निषाद
वार्ड 12- रजनीश कुमार
वार्ड 13- मोहित कुमार
यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी
एक बार फिर यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी का डंका बज सकता है। मेयर से लेकर नगर पालिका तक भारतीय जनता पार्टी दबदबा बनाए हुए है। मेयर के 17 में 16 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। एक सीट पर बसपा आगे है। यह सीट आगर की है। कुल 199 नगरपालिका में भी बीजेपी आगे है। वहीं, 544 नगर पंचायत में से रूझानों के अनुसार, 93 सीटों पर बीजेपी और 66 पर सपा आगे चल रही है। बसपा 29, कांग्रेस 4 और अन्य 103 सीट पर आगे हैं।
झांसी मेयर सीट पर बीजेपी का परचम
यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी के जीत की शुरुआत हो गई है। झांसी में भारतीय जनता पार्टी के बिहारी लाल आर्य ने 50 हजार से ज्यादा वोट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा उम्मीदवार सतीश जतारिया को हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद कुमार उर्फ बबलू काफी पीछे रहे।
प्रयागराज निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 : कौन आगे, कौन पीछे
फूलपुर- बीजेपी प्रत्याशी अमरनाथ यादव आगे
मऊ आइमा- सपा प्रत्याशी शोएब अंसारी आगे
लाल गोपालगंज- बसपा मिथिलेश देवी आगे
कोरांव- सपा की पूजा चतुर्वेदी आगे
शंकरगढ़- निर्दलीय पार्वती कोटार आगे
भारतगंज- निर्दलीय जाहिरा बेगम आगे
सिरसा- सपा के पप्पू यादव आगे
हंडिया- सपा की कुलसुम बीबी आगे
अलीगढ़ नगर निगम में बीजेपी को बढ़त
अलीगढ़ नगर निगम में चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंघल 14,880 वोट से आगे चल रहे हैं। प्रशांत सिंघल को कुल 37,678 वोट मिले हैं। उनसे पीछे सपा प्रत्याशी जमीर उल्लाह हैं, जिन्हें 22,798 वोट मिले हैं।
यूपी नगर पालिका चुनाव परिणाम में बीजेपी सबसे आगे
यूपी नगर पालिका की काउंटिंग चल रही है। 199 में से 78 सीटों पर शुरुआती रुझान में बीजेपी 30 सीट पर आगे है, जबकि सपा 27 और अन्य 12 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। बसपा 7, कांग्रेस 2 सीट पर आगे है।
गाजियाबाद मेयर चुनाव में बीजेपी जीत की ओर
यूपी नगर निकाय चुनाव में गाजियाबाद में मेयर की सीट पर बीजेपी जीत की तरफ बढ़ रही है। बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दयाल 12 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 15,771 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार हैं, जिन्हें सिर्फ 3,957 वोट ही मिले हैं। वहीं, सपा कैंडिडेट को 3,059, कांग्रेस 2457 और आम आदमी पार्टी को 780 वोट ही मिले हैं।
यूपी मेयर चुनाव रिजल्ट की पल-पल की अपडेट
यूपी निकाय चुनाव की वोटो की गिनती जारी है। मेयर की 17 सीटों पर पल-पल समीकरण बदल रहा है। कुछ देर पहले बीजेपी सभी सीटों पर आगे चल रही थी लेकिन अब जो रूझान सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक, बीजेपी अब 14 सीटों पर आगे चल री है। सपा, बसपा और कांग्रेस एक-एक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट पर अखिलेश यादव का रिएक्शन
यूपी निकाय चुनाव में मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने जीत का दावा करते हुए लिखा- 'आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आंकड़ों की जानकारी देता रहेगा, ताकि जनता का विश्वास बना रहे।' बता दें कि निकाय चुनाव में सपा की स्थिति अभी तक के रूझानों में ठीक नहीं है। वह सबसे पीछे चल रही है।
यूपी निकाय चुनाव का पहला रिजल्ट आया
यूपी निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। पहली जीत बसपा के खाते में आई है। आगरा में वार्ड नंबर 1 से बसपा प्रत्याशी जीत गया है। बीएसपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बाकी जगह वोटों की गिनती जारी है।