Hubli-Dharwad Central Assembly Seat Result: भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए जगदीश शेट्टार की बुरी हार

Published : May 13, 2023, 08:47 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 06:26 PM IST
Hubli Dharwad Central Election results 2023 LIVE

सार

बेंगलुरु. कर्नाटक की 224 सीटें के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जगदीश शेट्टार बीजेपी के सबसे बड़े बागियों में एक हैं। जानते हैं जगदीश शेट्टार की राजनीति कहानी...

बेंगलुरु. कर्नाटक की 224 सीटें के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जगदीश शेट्टार बीजेपी के सबसे बड़े बागियों में एक थे। हालांकि उनकी बगावत काम नहीं आई और वे हार गए।यहां से भाजपा के महेश तेंगिनाकाई को 84000 से अधिक वोट मिले, जबकि जगदीश शेट्टार को 50000 के करीब वोट। जानते हैं जगदीश शेट्टार की राजनीति कहानी...

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जगदीश शेट्टार बीजेपी के सबसे बड़े बागियों में एक हैं। बीजेपी से मुख्यमंत्री रह चुके जगदीश शेट्टार को इस बार टिकट नहीं मिला तो पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। जगदीश शेट्टार कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से चुनाव लड़े। इससे पहले 2018 और 2013 के विधानसभा चुनावों में जगदीश शेट्टार इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे। 2008 में भी शेट्टार इस सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। बीजेपी ने इस बार महेश तेंगिनाकाई को मैदान में उतारा था, जो जीत गए।

पेशे से किसान और वकील जगदीश शेट्टार कर्नाटक में बीजेपी के बड़े नेता माने जाते थे। इनके उपर कोई क्रिमिनल केस नहीं है और इनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 43 लाख के आसपास है। चल-अचल संपत्ति, खेती की जमीन और अन्य संपत्तियां जोड़ दी जाएं तो इनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपए से उपर है।

कर्नाटक विधानसभा 2023 के लिए 10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोटिंग की थी। चुनाव आयोग की रिपोर्ट में कहा गया कि कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ था। इसे 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक बताया गया।

यह भी पढ़ें

Karnataka Assembly Election Results Live 2023: पूरी डिटेल्स

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: पूरी डिटेल्स

PREV

Recommended Stories

हैदराबाद में कड़ाके की ठंड: 7 साल में पारा सबसे नीचे-IMD भी चौंका, क्या ठंड और बढ़ेगी?
अब क्यों नाराज हुए अन्ना हजारे? कर दिया आखिरी आमरण अनशन का ऐलान-क्या है 7 लेटर का रहस्य?