
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Chunav Results 2023) में कांग्रेस को बहुमत मिलती दिख रही है। वोटों की गिनती की जा रही है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कांग्रेस को मिल रही जीत पर मीडिया से बात करते वक्त भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए।
शिवकुमार ने कहा कि यह अखंड कर्नाटक की जीत है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हमेशा साथ मिला। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। कर्नाटक के लोगों ने फर्जी नेताओं को पहचान की है। यह जीत का श्रेय कांग्रेस ने सभी नेताओं को जाता है।
सचिन पायलट बोले-जनता ने स्वीकार किया '40% कमीशन सरकार' का नारा
कर्नाटक में कांग्रेस को मिल रही बढ़त पर सीनियर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने '40% कमीशन सरकार' के नारे को स्वीकार किया है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा की हार हुई है। सचिन पायलट ने राजस्थान में अपनी ही पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वह भ्रष्टाचार और सरकारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के खिलाफ विरोध मार्च निकाल रहे हैं।
भूपेश बघेल बोले- यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार है
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "कर्नाटक के रिजल्ट उम्मीद के अनुसार आए हैं। भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को सामने रखकर वोट मांग रहे थे। यह नरेंद्र मोदी की हार है। भाजपा को पहले ही पता चल गया था कि चुनाव में हार होने वाली है। मैं राहुल गांधी की पदयात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) में कर्नाटक गया था। उसी वक्त समझ आ गया था। बेरोजगारी, महंगाई, 40 फीसदी कमिशन, इससे लोग परेशान हो गए थे। कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ी। देख लीजिए बजरंग बली किसके साथ हैं। बजरंग बली का गदा भ्रष्टाचार के सिर पड़ा है।"
यह भी पढ़ें- Karnataka Election Results 2023 : जीत की ओर कांग्रेस फिर भी सता रहा ये डर, सभी विधायकों को बुलाया बैंगलोर
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.