कर्नाटक में 1 जून से खुलेंगे मंदिर, 52 मंदिरों में कल से ऑनलाइन सेवा बुकिंग होगी शुरू

कर्नाटक सरकार ने 1 जून से राज्य में मंदिरों को खोलने का ऐलान किया है। 31 मई को लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म हो रहा है। ऐसे में अब ये माना जा सकता है कि बेंगलुरु में अब लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। 

Asianet News Hindi | Published : May 26, 2020 2:19 PM IST

बेंगलुरु. कर्नाटक सरकार ने 1 जून से राज्य में मंदिरों को खोलने का ऐलान किया है। 31 मई को लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म हो रहा है। ऐसे में अब ये माना जा सकता है कि बेंगलुरु में अब लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। हालांकि, राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि दर्शन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।

राज्य के मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने बताया, कर्नाटक सरकार ने 1 जून से मंदिर खोलने का फैसला किया है। लेकिन एसओपी का पालन करना होगा। जल्द ही सरकार इसके दिशा निर्देश जारी करेगी। 31 मई तक सभी जरूरी तैयारियां कर ली जाएंगी। इसके अलावा कल से 52 मंदिरों में ऑनलाइन सेवा बुकिंग शुरू की जाएगी। 

Latest Videos

 


25 मार्च से पूरे देश में बंद हैं धार्मिक स्थल
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 25 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। सरकार ने लॉकडाउन में अन्य गतिविधियों की तरह धार्मिक स्थलों और आयोजनों को भी बंद रखने का फैसला किया गया था। अन्य चरणों की तरह लॉकडाउन के चौथे चरण में भी मंदिरों को बंद रखने का फैसला किया गया था। ऐसे में मंदिर खोलने का फैसला करने वाला कर्नाटक पहला राज्य बन गया है। 

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण
कर्नाटक में कोरोना के अब तक 2282 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 722 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि राज्य में महामारी से 44 लोगों की मौत हुई है। अभी 1514 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में बेंगलुरु में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 278 केस मिल चुके हैं। हालांकि, इनमें 149 लोग ठीक हो चुके हैं। 10 लोगों की मौत हुई है।

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
Israel Hezbollah War: Nasrallah की मौत पर क्यों बंट गए मुस्लिम देश?
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |