कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना का इस्तीफा, वोटर लिस्ट गड़बड़ियों पर बयान से कांग्रेस में बवाल

Published : Aug 11, 2025, 07:07 PM IST
KN Rajanna

सार

Karnataka में Minister KN Rajanna ने Voter List Irregularities पर बयान देकर Congress को मुश्किल में डाल दिया। Rahul Gandhi के आरोपों पर सवाल, BJP का तंज और Siddaramaiah से मीटिंग के बाद इस्तीफा।

Karnataka Minister KN Rajanna Resignation: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी और राज्य सरकार के मंत्री केएन राजन्ना ने इस्तीफा दे दिया। यह फैसला उन्होंने उस समय लिया जब उनके वोटर लिस्ट गड़बड़ियों वाले बयान से कांग्रेस में बवाल मच गया। राजन्ना ने वोटर लिस्ट गड़बड़ियों के लिए कांग्रेस सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। राजन्ना ने आज Vidhana Soudha में CM सिद्धारमैया से मुलाकात की और उसके बाद अपना इस्तीफा भेज दिया। बीजेपी नेता सीटी रवि ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है। सच बोलने वालों से इस्तीफा मांग लिया जाता है।

राजन्ना के इस्तीफा से कांग्रेस में बढ़ी टेंशन

राजन्ना ने हाल ही में बयान दिया था कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां (Irregularities in Electoral Roll) तब हुईं जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के आरोपों से बिल्कुल उलट है जिसमें उन्होंने बीजेपी और इलेक्शन कमीशन पर फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: INDIA Alliance Protest: दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका सहित नेताओं को हिरासत में लिया, सांसदों को बस में भरा

क्या बयान दिया था इस्तीफा देने वाले मंत्री राजन्ना ने?

राज्य सरकार के मंत्री केएन राजन्ना ने कहा था कि जब वोटर लिस्ट तैयार हुई, तब हमारी ही सरकार थी। उस समय क्या सब आंखें बंद करके बैठे थे? ये गड़बड़ियां हमारे सामने हुईं और हम कुछ नहीं बोले, यह हमारी गलती है। उन्होंने यह भी माना कि Mahadevapura Constituency में वोटर फ्रॉड हुआ था। यह वही इलाका है जिस पर राहुल गांधी ने 7 अगस्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस में फोकस किया था।

यह भी पढ़ें: INDIA Bloc Leaders Protest की 5 जोरदार तस्वीर: जमीन पर प्रियंका-अखिलेश यादव का जंप

वोटर लिस्ट गड़बड़ियों पर विपक्ष का हल्लाबोल

वोटर लिस्ट गड़बड़ियों को लेकर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने हजारों पन्नों की वोटरलिस्ट पेश कर दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की थी। उन्होंने चुनाव आयोग पर सत्ता पक्ष के लिए काम करने और वोट चोरी का आरोप लगाया था। राहुल गांधी के आरोपों पर देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट हैं। सोमवार को विपक्षी सांसदों और नेताओं ने हल्लाबोल विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष समेत इंडिया ब्लॉक के कई सांसदों को हिरासत में लिया। ये सभी लोग एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और संसद से लेकर भारत के चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!