कर्नाटक: मदद मांग रही महिला को मंत्री ने मारा थप्पड़, पिटाई खाकर भी उसने छुए पैर

कर्नाटक सरकार में मंत्री वी सोमन्ना ने एक कार्यक्रम के दौरान मदद मांग रही महिला को थप्पड़ मार दिया। पिटाई खाने के बाद भी महिला ने मंत्री के पैर छुए। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 23, 2022 8:26 AM IST / Updated: Oct 23 2022, 02:02 PM IST

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार में मंत्री वी सोमन्ना ने एक महिला को थप्पड़ मार दिया। महिला मंत्री से मदद की गुहार लगा रही थी। मंत्री द्वारा पिटाई किए जाने के बाद भी महिला ने उसके पैर छुए और उनसे आशीर्वाद मांगा। घटना शनिवार को चामराजनगर जिले के हंगाला गांव में घटी। मंत्री जमीन का मालिकाना हक बांटने के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 

जमीन का मालिकाना हक नहीं मिलने पर महिला ने भाजपा नेता से गुहार लगाई थी। इससे मंत्री को इस कदर गुस्सा आया कि उन्होंने महिला को चाटा मार दिया। मंत्री द्वारा महिला को थप्पड़ मारने की घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। 

Latest Videos

महिला बोली- करती हूं मंत्री की पूजा
महिला की पहचान केम्पम्मा के रूप में हुई है। उसे कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री सोमन्ना ने थप्पड़ मारा था। थप्पड़ मारे जाने के बाद भी महिला ने मंत्री का बचाव किया। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर केम्पम्मा ने कहा कि मंत्री उसे सांत्वना दे रहे थे। वह घर पर अन्य देवताओं के साथ "मंत्री की पूजा करती हैं"। 

केम्पम्मा ने कहा, "मैं एक बहुत गरीब परिवार से हूं। मैं उनके पैरों पर गिर गई और उनसे जमीन आवंटित करके मेरी मदद करने के लिए कहा। इसलिए उन्होंने मुझे उठाया और सांत्वना दी। उन्होंने हमें जमीन दी है। उन्होंने 4,000 रुपए भी लौटाए जो हमने जमा कराए थे। हमने उनकी फोटो अन्य देवी-देवताओं के साथ रखी है। हम घर पर उनकी पूजा करते हैं।"

 

 

कांग्रेस ने की मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
वी सोमन्ना को इस कार्यक्रम के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंचना था, लेकिन मंत्री शाम साढ़े छह बजे पहुंचे। आयोजन के दौरान 175 लाभुकों को जमीन का मालिकाना हक दिया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया कि इस बेशर्म आदमी को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh