
बेंगलुरु। कर्नाटक में अलग-अलग धर्म के जोड़े की पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुर्का पहनने वाली महिला होटल के कमरे में दूसरे धर्म के आदमी के साथ ठहरी हुई थी। छह लोग जबरदस्ती कमरे में घुसे और दोनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने खुद घटना का वीडियो बनाया। यह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।
घटना हावेरी जिले के हनागल तालुक के एक होटल में घटी। वीडियो में देखा जा सकता है कि छह लोग एक होटल के रूम के बाहर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाकर खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला सभी आरोपी अंदर घुसे और मारपीट शुरू कर दी। महिला ने बुर्का उठाकर पहनने की कोशिश की तभी एक आरोपी ने उसे इतनी जोर से मारा कि वह जमीन पर गिर गई। आरोपियों ने महिला के साथ मौजूद पुरुष के साथ भी मारपीट की। उसने भागने की कोशिश की तो दो-तीन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की।
अल्पसंख्यक समुदाय से हैं आरोपी
एक अन्य वीडियो जो हमले के बाद लॉज के बाहर शूट किया गया लग रहा है उसमें दिखता है कि महिला अपना चेहरा ढंकने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमलावर उसका हिजाब उठाते हैं और वीडियो बनाते हैं। जोड़े ने हनागल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 जनवरी को हनागल के नलहारा क्रॉस स्थित होटल में घटी। छह आरोपियों पर हत्या के प्रयास, अपहरण और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। छह में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य चार की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- CEO सूचना सेठ ने बेटे के मर्डर से 1 दिन पहले पति को क्या मैसेज दिया?- पुलिस का शॉकिंग खुलासा
गौरतलब है कि कर्नाटक में मंगलवार को एक ऐसी ही घटना हुई थी। बेलगावी में चचेरे भाई बहन को अंतरधार्मिक जोड़ा समझकर पीटा गया था। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा था कि हमलावर अल्पसंख्यक समुदाय से थे। उन्होंने लड़के और लड़की को तब भी पीटना जारी रखा, जब उन्होंने कहा कि वे चचेरे भाई-बहन हैं।
यह भी पढ़ें- क्या चाहती थी सूचना सेठ? व्हाट्सअप चैट से लेकर मेडिकल रिकॉर्ड तक... चीख-चीखकर दे रहे गवाही
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.