कर्नाटक: कांग्रेस की SC से मांग, येदियुरप्पा का ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड में लें

Published : Nov 04, 2019, 05:38 PM IST
कर्नाटक: कांग्रेस की  SC से मांग, येदियुरप्पा का ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड में लें

सार

येदियुरप्पा ने भाजपा सरकार को बचाने में समर्थन नहीं देने और पार्टी के सत्ता में आने के पीछे उनका बलिदान नहीं देखने के लिए पार्टी के नेताओं को खरी खोटी सुनाई थी।

नई दिल्ली: कर्नाटक कांग्रेस ने विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले की सुनवाई कर रहे सुप्रिम कोर्ट से सोमवार को अनुरोध किया कि वह उस ताजा ऑडियो क्लिप को रिकॉर्ड में ले जिसमें मुख्यमंत्री येदियुरप्पा बागी विधायकों का जिक्र कर रहे हैं। न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस की ओर से दी गई ताजा सामग्री पर विचार करने के लिए पीठ के गठन के बारे में वह चीफ जस्टिस रंजन गोगोई से बात करेंगे।

विधायकों को खिलाफ येदियुरप्पा की टिपण्णी

बीते शुक्रवार, येदियुरप्पा की वह क्लिप सामने आई थी जिसमें वह पार्टी के उन नेताओं के प्रति नाराजगी जता रहे थे जो अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस-जद (एस) के विधायकों को पांच दिसंबर को 15 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए टिकट देने का विरोध कर रहे थे। यह क्लिप हुबली में पार्टी की बैठक की है।

 

उक्त ऑडियो में वह कह रहे हैं कि बागी विधायकों को गठबंधन सरकार के अंतिम दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की निगरानी में मुंबई में रखा गया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bengaluru Suicide Case: मौत से पहले बेंगलूरु की लक्ष्मी प्रिया ने बहन को क्यों भेजा मोबाइल पासवर्ड?
Top 10 Morning News: भारत में रेड तो दुनिया में हाई अलर्ट क्यों? सुबह की 10 बड़ी खबरें पढ़िए एक साथ