बीएस येदियुरप्पा का विपक्ष पर आरोप, कहा- मेरे खिलाफ रची गई साजिश, POCSO केस में मांगी एंटीसिपेटरी बेल

Published : Jun 14, 2024, 01:19 PM IST
 Yediyurappa

सार

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने विपक्ष पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने पॉक्सो मामले में अग्रिम जमानत की मांग की है।

नेशनल डेस्क। नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में फंसे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। येदियुरप्पा ने आरोप लगाया है कि विपक्ष ने ही उन्हें यौन शोषण के झूठे आरोप में फंसाने के लिए साजिश रची है। इसके साथ ही येदियुरप्पा ने पॉक्सो मामले में अग्रिम जमानत दिए जाने की भी मांग की है।

एंटीसिपेटरी बेल के लिए हाईकोर्ट में की अपील
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने नाबालिग बालिका से यौन उत्पीड़न के मामले में अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील की है। हाईकोर्ट में याचिका दायर कर येदियुरप्पा ने ये भी दावा किया है कि उनके खिलाफ विपक्ष ने ही ये साजिश रची है ताकि उनकी छवि धूमिल हो जाए। विपक्ष के नेता उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने याचिका में ये भी कहा है कि वह पूरी तरह निर्दोष हैं। पॉक्सो नियम के तहत उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। 

पढ़ें सीआईडी ने POCSO मामले में कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को भेजा नोटिस

येदियुरप्पा ने स्वास्थ संबंधी मुद्दों पर प्रकाश डाला
कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा (81) ने याचिका में अपनी उम्र और मेडिकल ट्रीटमेंट को लेकर कई तरह की दलील दी। उन्होंने याचिका में कई मामलों में प्रकाश डाला और बताया कि वह 81 वर्ष के हैं और उन्हें नियमित स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सीय जांच की जरूरत पड़ती है।  मुद्दों पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्हें नियमित चिकित्सा जांच और दवा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनपर लगे आरोपों में मौत की सजा नहीं है। ज्यादा से ज्यादा 7 साल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कोर्ट की पुरानी दलीलों का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत की अपील की है। 

क्या है मामला 
कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ 17 साल की एक किशोरी ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि 2 फरवरी को मीटिंग के बहाने पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कमरे में ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की ने सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में पूर्व सीएम येदियुरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?