पत्नी को जबरदस्ती शराब पिलाई, फिर बेटे के सामने पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, सड़क पर फेंका

Published : Jun 05, 2020, 06:31 PM ISTUpdated : Jun 05, 2020, 06:46 PM IST
पत्नी को जबरदस्ती शराब पिलाई, फिर बेटे के सामने पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, सड़क पर फेंका

सार

केरल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जबरदस्ती शराब पिलाई फिर दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेप के बाद महिला को सड़क किनारे फेंक दिया था।

पुथुकुरुची. केरल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जबरदस्ती शराब पिलाई फिर दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेप के बाद महिला को सड़क किनारे फेंक दिया था।

रेप के लिए पत्नी सहित बच्चों को बीच पर ले गया
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे और दोनों बच्चों को पुथुकुरुची बीच पर ले गया था। बीच के पास ही उसके पति के दोस्त का घर था। महिला का पति उसे दोस्त के घर ले गया। 

बेटे के सामने किया गैंगरेप
महिला ने बताया, जहां पांच लोगों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके बेटे के सामने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है। केरला स्टेट वूमन कमीशन की रिपोर्ट में बच्चे से भी कथित तौर पर मारपीट की गई है

बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली महिला
पांचो लोगों ने महिला का रेप करने के बाद उसे बाद सडक किनारे फेंक दिया था। इसके बाद वहां से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने उसे अपनी कार से घर छोड़ा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। महिला ने एक टीवी चैनल को बताया कि उसे सिगरेट से भी जलाया गया है, जिसके निशान उसकी बॉडी पर बने हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास