3 नाबालिग बेटियों का गला काटने के बाद फंदे पर झूल गया पिता, 2 खतरे से बाहर-एक गंभीर

Published : Sep 04, 2023, 04:04 PM ISTUpdated : Sep 04, 2023, 06:08 PM IST
murder 1

सार

केरल के कोट्टायम जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन बेटियों का गला काटने के बाद शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Kerala Man cut throat of Three Daughters: कोट्टायम जिले में तीन नाबालिग बेटियों का एक व्यक्ति ने गला रेत दिया। इसके बाद उसने खुद आत्महत्या कर लिया। घटना रामपुरम की है जहां एक व्यक्ति ने तीन नाबालिग बेटियों का गला काट दिया। इसके बाद कथित तौर पर उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी है। घटना रात करीब 12.30 बजे की है।

घर पर लटका हुआ मिला शव

कोट्टायम जिले के पाला के पास रामपुरम में 40 वर्षीय जोमोन का शव घर में लटकता हुआ मिला। 4 सितंबर को हुई इस घटना में आरोपी जोमान ने अपनी ही नाबालिग बेटियों का गला रेत दिया। बताया जा रहा है कि सबसे पहले उसने अपनी बेटियों अनन्या (13), अमेया (10) और अनामिका (7) का गला रेत दिया। इसके बाद खुद फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

तीनों बेटियों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

पड़ोसियों की सूचना पर घर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जबकि तीनों बेटियों को कोट्टायम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों का इलाज चल रहा है। पुलिस का दावा है कि केवल सबसे छोटी बेटी ही खतरे में है। जबकि बाकी दो की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पत्नी की हो चुकी है मौत

पुलिस ने बताया कि जोमोन की पत्नी की मौत के बाद वह अपनी तीन बेटियों के ही साथ पिछले डेढ़ साल से रह रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेटियों की हत्या के प्रयास और आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान