
Husband Killed Wife: केरल में कृष्णकुमार नाम के व्यक्ति ने सोमवार सुबह गोली मारकर अपनी पत्नी संगीता की हत्या कर दी। उसके बाद कृष्णकुमार ने आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पत्नी के अवैध संबंध से कृष्णकुमार नाराज था। दोनों तलाक लेने वाले थे, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि उसने पत्नी की हत्या करने का फैसला कर लिया। दोनों की दो छोटी बेटियां अमीषा और अक्षरा हैं।
52 साल के कृष्णकुमार सोमवार को अहले सुबह केरल के वंदाजी स्थित अपने घर से कार में सवार होकर निकले और 83 किलोमीटर दूर कोयंबटूर पहुंचे। यहां उनकी पत्नी संगीता एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। उनकी मुलाकात संगीता से हुई। दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद कृष्णकुमार ने संगीता को गोली मार दी।
संगीता को गोली मारने के तुरंत बाद कृष्णकुमार कार में सवार होकर अपने घर लौट गए। घर के बाहर उन्होंने पिता के सामने खुद को गोली मार ली। इस घटना में कृष्णकुमार ने एयरगन का इस्तेमाल किया।
कोयंबटूर में गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो देखा कि संगीता का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। उसके शरीर से बहुत खून निकला हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संगीता अपने पति से अलग रह रही थी। उसका एक प्रेमी है। कृष्णकुमार पत्नी को प्रेमी से दूर रहने के लिए कहते थे। दोनों ने तलाक लेने पर बातचीत की थी। कृष्णकुमार पहले मलेशिया में काम करते थे। बाद में कोयंबटूर आकर बस गए थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.