झोले में दो बच्चों की हड्डियां लेकर थाना पहुंचा बाप, कही ऐसी बात कि हैरान रह गए पुलिसवाले

Published : Jun 30, 2025, 06:57 PM IST
Crime News

सार

केरल में एक लिव-इन जोड़े ने अपने दो नवजात बच्चों की हत्या कर दी और उनके कंकालों को मिट्टी में दबा दिया। प्रेमी ने पुलिस के सामने ये खौफनाक राज उगला।

Kerala Crime: केरल पुलिस ने एक युवा लिव-इन जोड़े को गिरफ्तार किया है। इनपर 2021 और 2024 में दो नवजात बच्चों की हत्या के आरोप लगे हैं। गिरफ्तार किए गए जोड़े की पहचान 25 साल के बविश और 23 साल की अनीशा के रूप में हुई है।

रविवार को बविश नशे में धुत होकर त्रिशूर के पुडुकड़ पुलिस थाने में एक बैग लेकर पहुंचा। उसने बैग खोलकर दिखाया और कहा कि ये हड्डियां उन नवजात बच्चों की हैं, जिनकी उसने हत्या की। पुलिसकर्मी शिशुओं के कंकाल देखकर चौंक गए।

बच्चे की हड्डियों को अनुष्ठान के लिए मिट्टी खोदकर निकाला

त्रिशूर ग्रामीण एसपी बी कृष्ण कुमार ने कहा, "उसने पुलिस को बैग सौंपते हुए कहा कि ये बच्चों की हड्डियां हैं। उसने दावा किया कि हड्डियां अनुष्ठान करने के लिए रखी गई थीं ताकि शिशुओं की आत्माओं को मोक्ष मिले। पुलिस ने रविवार की रात ही उसके दावों की पुष्टि की। सोमवार सुबह तक पता चल गया कि दो बच्चों की हत्या की गई थी।"

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जोड़े 2020 में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। उस समय बविश 20 और अनीशा 18 साल की थी। दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके।

महिला ने गला घोंटकर अपने बच्चे को मारा, मिट्टी में दबा दिया शव

पुलिस ने दावा किया कि पहला बच्चा नवंबर 2021 में पैदा हुआ था। आरोप है कि महिला ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बच्चे के शव को उसके घर के पास ही मिट्टी में दबा दिया गया था। आठ महीने बाद उसने मिट्टी हटाकर बच्चे की हड्डियां निकाली और बविश को दे दी। दूसरे बच्चे का जन्म अगस्त 2024 में हुआ था। उस बच्चे को भी मारकर दूसरी जगह मिट्टी में दबा दिया गया।

प्रेम-संबंध में दरार पड़ी तो खुला लिव-इन जोड़े का राज

एसपी ने बताया कि फोरेंसिक सर्जनों ने हड्डियों की जांच की है। प्रथम दृष्टया उन्हें नवजात शिशुओं की हड्डियों के रूप में पुष्टि की है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि बविश द्वारा हत्याओं के बारे में खुलासा करने के पीछे लैब टेक्नीशियन अनीशा के साथ उसके तनावपूर्ण संबंध थे।

बविश को शक था कि अनीशा का किसी से प्रेम-संबंध है और इसी वजह से पिछले कुछ महीनों में दोनों के बीच अक्सर झगड़े हो रहे थे। उसे डर था कि वह किसी और से शादी करने की योजना बना रही है। बदला लेने के लिए वह कंकाल लेकर पुलिस स्टेशन गया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार