संक्रांति पर केरल पर्यटन विभाग ने बीफ डिश शेयर की, भाजपा बोली, यह हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़

मकर संक्रांति पर केरल पर्यटन विभाग के बीफ डिश वाले ट्वीट पर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने केरल में सीएम पी विजयन की अगुआई वाली लेफ्ट सरकार पर हिंदू भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2020 10:42 AM IST

तिरुअनंतपुरम. मकर संक्रांति पर केरल पर्यटन विभाग के बीफ डिश वाले ट्वीट पर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने केरल में सीएम पी विजयन की अगुआई वाली लेफ्ट सरकार पर हिंदू भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। 

उधर, विवाद बढ़ने के बाद केरल में पर्यटन मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने कहा, इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। यहां केरल में खानपान का धर्म के साथ कोई लेना देना नहीं है। 

Latest Videos

क्या है मामला? 
मकर संक्रांति पर केरल पर्यटन विभाग ने एक ट्वीट किया था। इसमें बीफ डिश का जिक्र था। इसमें यह डिश बनाने की विधि भी लिखी थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध किया था।

 

भाजपा ने साधा निशाना
भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने लेफ्ट सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, केरल सरकार हिंदूओं की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों कर रही है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। केरल सरकार को विज्ञापन को वापस लेना चाहिए।

Share this article
click me!

Latest Videos

दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच