बिरयानी आर्डर कर महिला ने मंगाया, खाने के बाद हुई मौत, जांच करने पहुंची पुलिस शॉक्ड

Published : Jan 07, 2023, 07:07 PM ISTUpdated : Jan 07, 2023, 07:39 PM IST
बिरयानी आर्डर कर महिला ने मंगाया, खाने के बाद हुई मौत, जांच करने पहुंची पुलिस शॉक्ड

सार

महिला की मौत की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग की जांच कर रही है। 

कासरगोड: केरल में एक महिला की मौत, बिरयानी खाने से हो गई है। महिला ने न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर एक होटल से बिरयानी आर्डर पर मंगाया था। खाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ी। विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टर्स ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला ने स्थानीय होटल से कथित तौर पर 'कुझिमंथी' खाया था। महिला की मौत की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग की जांच कर रही है। लड़की के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने होटल मालिक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जानते हैं बिरयानी खाने का मौत से कनेक्शन...

पुलिस ने कहा कि कासरगोड के पास पेरुम्बला की अंजू श्रीपार्वती (19) ने 31 दिसंबर को कासरगोड में अल रोमांजिया नामक एक रेस्तरां से ऑनलाइन 'कुझीमंथी' आर्डर किया था। अंजू श्रीपावर्ती अपने सहेलियों के साथ आर्डर किया गया डिश खाया। परिजन के अनुसार अगली सुबह उसकी तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगडने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सुधार होने के बाद घर पहुंची तो फिर उसकी तबियत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में परिजन ने उसे मंगलौर के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां उसे भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान अंजू की मौत हो गई। 

पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में...

मेलपराम इंस्पेक्टर उत्तमदास ने एशियानेट न्यूज को बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी होटल के मालिक समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

फूड सेफ्टी कमिश्नर को भी दिया जांच का आदेश

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने मामले का जांच करने के लिए आदेश दिया है। उन्होंने संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के एंगल से भी जांच का आदेश दिया है। मंत्री ने फूड सेफ्टी कमिश्नर को जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। फूड पॉइजनिंग के आरोपी होटलों का लाइसेंस फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट (एफएसएसए) के तहत रद्द किया जाएगा। बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में एक नर्स की कथित तौर पर कोझिकोड में एक होटल से खाना खाने के बाद मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:

आटा 160 रु, मटन 1800, तेल 580 रु लीटर, देखिए पाकिस्तान में कैसे मचा हाहाकार

US की टॉप कंपनी में काम करने वाले शक्ल से स्मार्ट शंकर मिश्रा की गंदी हरकत पर दुनिया कर रही थू-थू

एयर इंडिया प्लाइट में बेशर्मी की हद पार करने वाले शंकर मिश्रा की अब गई नौकरी, कंपनी बोली- हम SHOCKED हैं...

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह
Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम