खूंटी लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, कांग्रेस के काली चरण मुंडा जीते, अर्जुन मुंडा की हार

Published : Jun 04, 2024, 02:41 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 09:20 PM IST
Khunti Lok Sabha Sabha Election 2024

सार

Khunti Lok Sabha Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में खूंटी (ST) सीट पर कांग्रेस के काली चरण मुंडा (Kali Charan Munda) जीत गये हैं। जबकि बीजेपी के अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) को हार मिली है।

Khunti Lok Sabha Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के कैंडिडेट काली चरण मुंडा (Kali Charan Munda) को खूंटी (ST) सीट पर जीत मिली है। उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) को 149675 वोटों से हरा दिया है। कांग्रेस के कैंडिडेट काली चरण मुंडा को कुल 511647 वोट मिले। जबकि बीजेपी कैंडिडेट अर्जुन मुंडा को 361972 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी कैंडिडेट सावित्री देवी रहीं। इन्हें मात्र 12300 वोट मिले। वहीं इस सीट पर चौथे नंबर पर रहे इंडिपेंडेंट कैंडिडेट बसंत कुमार लोंगा को सिर्फ 10755 वोट मिले।

खूंटी लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2009 से 2019 तक, 3 बार से खूंट सीट पर लहरा रहा BJP का झंडा

- 2019 में खूंटी सीट पर बीजेपी के अर्जुन मुंडा की जीत, प्रॉपर्टी थी 9 cr.

- BJP प्रत्याशी करिया मुंडा ने 2014 में खूंटी लोकसभा चुनाव जीता था

- करिया मुंडा के पास 2014 के लोकसभा चुनाव में 74 लाख की संपत्ती थी

- खूंटी लोकसभा चुनाव 2009 का रिजल्ट करिया मुंडा के पक्ष में गया था

- 2009 के चुनाव में करिया मुंडा के पास 59 लाख रु. की कुल संपत्ती थी

- 2004 में खूंटी की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला केरकेट्टा को जिताया

- सुशीला केरकेट्टा ने 2004 के खूंटी चुनाव में 33 लाख की दौलत बताई थी

नोटः लोकसभा इलेक्शन 2019 के दौरान खूंटी सीट पर 1202664 वोटर्स थे, जबकि 2014 में वोटर्स का आंकड़ा 1111856 था। बीजेपी ने 2019 के चुनाव में खूंटी सीट पर कमल खिलाया था। अर्जुन मुंडा 382638 वोट पाकर सांसद बने थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार काली चरण मुंडा को सिर्फ 1445 वोट से हराया था। काली चरण को 381193 वोट मिला था। वहीं, 2014 का चुनाव बीजेपी ने जीता था। करिया मुंडा को 269185 वोट, जबकि फ्रूट्स झारखंड पार्टी के उम्मीदवार अनोश एक्का को 176937 वोट मिला था।

ये भी पढ़ें

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

अनिल अंबानी पर ED का बड़ा शिकंजा? मुंबई में 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी-Yes Bank से जुड़ा है कनेक्शन
असम में Su-30MKI क्रैश! जोरहाट एयरबेस से उड़ान…और फिर हादसा! IAF के 2 पायलटों की दर्दनाक मौत