
कोलकाता. आए दिन अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है। लेकिन इस बार अपराधियों ने तो हद्द पर कार दी। जिसमें उन्होंने मणिपुर के सीएम के भाई को किडनैप कर लिया। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर खिलौने वाले बंदूक की नोक पर उनका अपहरण कर लिया।
पुलिस ने कराया मुक्त
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के भाई तोंगब्राम लुखोई सिंह के अपार्टमेंट में घुस गए और उनका अपहरण कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटे में उन्हें मुक्त करा लिया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें दो मणिपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मांगी 15 लाख रुपए फिरौती
पुलिस ने शनिवार को बताया, 'शुक्रवार को पांच लोग खिलौने वाली बंदूक लेकर यहां न्यू टाऊन इलाके में सिंह के किराये के मकान में घुस गए और उन्हें व उनके एक सहयोगी को वहां से अगवा कर लिया। बाद में आरोपियों ने सिंह की पत्नी को फोन किया और 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी।' एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार सिंह की पत्नी की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई। उसने शुक्रवार शाम को ही दोनों को मुक्त कराया और मध्य कोलकाता के बनियापुकुर से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पांच आरोपियों में दो मणिपुर के, दो कोलकाता के और एक पंजाब के हैं। पुलिस को बेनियापुकुर में आरोपियों के ठिकाने पर छापे के दौरान उनके पास से दो वाहन और तीन खिलौने वाली बंदूक और दो लाख रुपए नकद मिले।
किसी व्यक्ति के लिए कर रहे थे काम
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘यह पैसे के लिए अपहरण कांड जान पड़ता है। आरोपी मणिपुर के किसी व्यक्ति के लिये काम कर रहे थे। इसी व्यक्ति ने पूरी साजिश रची थी।’ पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है। अधिकारी ने कहा कि कोलकाता के दो आरोपियों का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अधिकारी के अनुसार मणिपुर पुलिस को इस घटना के बारे में बता दिया गया है और जांच में उसकी सहायता मांगी गई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.