डॉक्टर रेप-हत्याकांड: महिलाओं की नाइट ड्यूटी नहीं लगेगी, बंगाल सरकार का आदेश

Published : Aug 18, 2024, 11:19 AM ISTUpdated : Aug 18, 2024, 11:51 AM IST
kolkata doctor case

सार

कोलकाता में डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में बढ़ते आक्रोश के बीच, बंगाल सरकार जल्द ही डॉक्टर सुरक्षा कानून लाने की तैयारी में है। सीएम ममता बनर्जी ने महिला सुरक्षा को लेकर वर्चुअल बैठक की, जिसमें सुरक्षा के लिए जल्द आदेश जारी करने की बात कही गई।

नेशनल न्यूज। कोलकाता में डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। डॉक्टर सुरक्षा कानून लाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में बंगाल सरकार की ओर से इस दिशा में जल्द ही कई निर्देश जारी किए जाएंगे। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सीएम ममता बनर्जी ने वर्चुअल बैठक की। सीएम के सलाहकार अलापन बंदोपाध्याय ने बताया कि इस सुरक्ष को लेकर जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। वहीं पुलिस की चेतावनी के बाद भी डॉक्टर धरने पर बैठे हैं। हालांकि मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। 

रात में महिलाओं की ड्यूटी नहीं 
बंगाल सरकार महिला सुरक्षा को लेकर कई नियमों में बदलाव करने के साथ कुछ निर्देश जारी करने जा रही है। कोलकाता में डॉक्टर रेप हत्याकांड के बाद ममता सरकार ने निर्देश दिया है कि अब अस्पतालों में रात में महिलाएं ड्यूटी पर नहीं रहेंगी। महिला स्टाफ की रात की ड्यूटी पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा और भी कई बदलाव को लेकर चर्चा चल रही है।

पढ़ें कोलकाता हत्याकांड: निर्भया की मां बोलीं- हालात नहीं संभल रहे तो इस्तीफा दें सीएम

रात में महिला मरीजों को होगी दिक्कत
बंगाल सरकार ने निर्देश दिया है कि सुरक्षा के मद्देनजर रात में महिलाओं को ड्यूटी पर नहीं तैनात किया जाएगा। अस्पतालों में कई सारी महिला मरीज भी भर्ती रहती हैं। ऐसे में महिलाओं को नर्स या लेडी डॉक्टर की जरूरत पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में महिला मरीज क्या करेंगी। 

आरजी कर अस्पताल में धरने पर डॉक्टर
कोलकाता में डॉक्टरों का प्रदर्शन लगातार जारी है। आरजी कर अस्पताल में रविवार को भी डॉक्टर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक मांगों को लेकर कोई निर्णय नहीं ले पाई है। प्रदर्शन करते सप्ताह भर से अधिक का समय हो गया है। जब तक मांगेंं नहीं मानी जाती विरोध जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश में डॉक्टर काम पर लौटे
मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए कहा था कि मरीज की जान चली जाएगी तब दवा देंगे क्या। हड़ताल वापस लेकर काम पर लौटिए। इसके बाद रविवार को मध्य प्रदेश में स्ट्राइक खत्म कर डॉक्टर काम पर लौट आए हैं।   

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके