कोलकाता में डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में निर्भया की मां ने भी आक्रोश जताया और कहा महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

नेशनल डेस्क। कोलकाता में डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले ने देश भर में आग लगा दी है। सभी राज्यों में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली में डीटीसी बस में गैंगरेप पीड़िता की मां निर्भया का भी गुस्सा फूट गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में निर्भया घटना में सख्त कार्रवाई के बाद भी महिला अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। कोलकाता मामले में कहा कि, बंगाल की मुख्यमंत्री से हालात नहीं संभल रहे हैं तो इस्तीफा दे दें। कोलकाता पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा लागू कर विरोध-प्रदर्शन, जुलूस और बैठकों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ममता सरकार पर भड़कीं निर्भया की मां
निर्भया की मां ने कोलकाता की घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, महिला अपराध रोकने के लिए कानून बहुत बने लेकिन काम किसी पर नहीं किया गया। हर रोज किसी न किसी शहर में बहन-बेटिंयों के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। कोलकाता में अस्पताल परिसर के अंदर ही ऐसा अपराध होना सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। प्रदेश की ममता सरकार भी मामले में पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में कडे़ कदम नहीं उठा सकती है तो मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पढ़ें कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर: सद्गुरु ने सरकार के सामने रखा यह प्रस्ताव

केंद्र और राज्य सरकारों को सख्त होना पड़ेगा
 निर्भया की मां आशा देवा ने कहा कि निर्भया या कोलकाता जैसी घटना को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को सख्त कानून लाने होंगे। इसके साथ ही दोषियों को जल्द और न्यायालय से कड़ी सजा देने की व्यववस्था की जाने चाहिए। अपराधियों के मन में कानून और सजा का डर होगा तभी अपराध रुकेंगे। कोलकाता मामले में जो भी इस घटना के जिम्मेदार हों उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, तभी पीड़िता को इंसाफ मिलेगा।