कोलकाता : 19 जुलाई तक हाई कोर्ट बंद, प्रदेश में कोरोना के 30 हजार से ज्यादा केस

Published : Jul 13, 2020, 05:44 PM ISTUpdated : Jul 13, 2020, 05:45 PM IST
कोलकाता : 19 जुलाई तक हाई कोर्ट बंद, प्रदेश में कोरोना के 30 हजार से ज्यादा केस

सार

शहर में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोलकाता हाई कोर्ट 19 जुलाई तक बंद रहेगा। मुख्य न्यायाधीश टी बी एन राधाकृष्णन ने एक प्रशासनिक आदेश में सोमवार को यह जानकारी दी। 

कोलकाता. शहर में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोलकाता हाई कोर्ट 19 जुलाई तक बंद रहेगा। मुख्य न्यायाधीश टी बी एन राधाकृष्णन ने एक प्रशासनिक आदेश में सोमवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल में कुल संक्रमितों की संख्या 30013 हो गई है जिनमें 10500 एक्टिव केस है। हालांकि एक्टिव केसों की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 18581 है।

शुक्रवार से सोमवार तक बंद था कोर्ट
शहर में फिर से लॉकडाउन लगाये जाने और कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अदालत इमारतों को संक्रमण मुक्त करने के लिए हाई कोर्ट को शुक्रवार से सोमवार तक के लिए बंद कर दिया गया था।

 

- आदेश में कहा गया है, कोलकाता में लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन की बढ़ती संख्या और कोलकाता तथा इसके उपनगरीय इलाकों में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायिक और प्रशासनिक कार्य 19 जुलाई तक स्थगित रहेंगे।

पहले 13 जुलाई तक किया गया था बंद
मुख्य न्यायाधीश ने इससे पहले कोलकाता में लॉकडाउन के नये चरण के मद्देनजर 10 जुलाई से 13 जुलाई तक कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों को स्थगित किया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

London Rented House Fire: लंदन में 2 भारतीय छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर
मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?