ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर: 37 मिनट का खौफनाक सच बयां कर रही साइको रेपिस्ट की कहानी

Published : Aug 23, 2024, 02:24 PM IST
Sanjay Rai

सार

सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि ट्रेनी डॉक्टर की हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। आरोपी संजय राय घटना से पहले कई बार अस्पताल में दिखाई दिया था और लगातार पीड़िता पर नजर रखे हुए था।

Trainee Doctor rape-murder: साइको रेपिस्ट संजय राय के बारे में एक-एक कर जानकारियां सामने आ रही हैं। हर जानकारी खौफजदा करने वाली है। साइकोलॉजिकल एनालिस्ट्स की मानें तो वह काफी दिनों से ट्रेनी डॉक्टर पर नजर गड़ाए हुए था। वारदात के पहले कई सीसीटीवी फुटेज में वह ट्रेनी डॉक्टर पर बेहद अश्लील तरीके से घुरते दिखा है। चार शादियां करने वाले साइको रेपिस्ट को पुलिस ने किस विशेषता पर अपने सहयोग के लिए रखा था, यह भी एक बड़ा सवाल है।

दरअसल, सीबीआई के साइको एनालसिस में यह साफ-साफ दावा किया गया है कि वह जानवर प्रवृत्ति वाला यौन विकृत व्यक्ति है। उसे सेक्सुअल सुख के लिए दूसरों को तड़पाना अच्छा लगता था।

37 मिनट का वह खौफनाक मंजर...

सीबीआई सूत्रों की मानें तो आरोपी संजय राय, ट्रेनी डॉक्टर पर लगातार अपनी नजर रखे हुए था। 8 अगस्त की रात में ट्रेनी डॉक्टर अपने शिफ्ट के बाद डिनर कर देर रात सेमीनार हाल में सोने चली गई। संजय राय मौके की तलाश में था। वह उस दिन चार बार किसी न किसी बहाने अस्पताल आया था। वह तड़के 4.03 बजे सेमीनार हॉल में घुसा। सीसीटीवी के अनुसार, संजय 4.40 मिनट पर बाहर निकला। यानी 37 मिनट में उसने रेप करने के बाद ट्रेनी डॉक्टर की हत्या कर दी। सीबीआई के अनुसार, रेपिस्ट वारदात को अंजाम देने के पहले मेडिकल कॉलेज के पास स्थित रेड लाइट एरिया में गया था। वहां से लौटते वक्त उसने एक लड़की से भी छेड़छाड़ की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार भी ट्रेनी डॉक्टर की मौत सवा चार से पौने पांच बजे भोर में हुई थी।

वारदात स्थल बयां कर रहा दरिंदगी की कहानी

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमीनार हॉल में मिले 31 वर्षीय डॉक्टर के शव उस साइको रेपिस्ट की दरिंदगी की कहानी बयां कर रही थी। डॉक्टर के शरीर पर कपड़े गायब थे। नाजुक अंगों से खून रिस रहा था। शरीर के विभिन्न जगहों पर चोटों के निशान थे।

पोर्न एडिक्ट है संजय राय

संजय राय पूरी तरह से पोर्न एडिक्ट है और लगातार रेड लाइट एरिया में जाता रहता है। उस पर तमाम बार लड़कियों-महिलाओं से छेड़छाड़ और बदतमीजी के आरोप लग चुके है।

चार शादियां कर चुका है संजय

आरोपी रेपिस्ट संजय राय की कुंडली खंगालने पर यह सामने आया है कि वह चार शादियां कर चुका है। उसकी हैवानियत की वजह से तीन पत्नियां उसने छोड़कर भाग चुकी हैं जबकि एक पत्नी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:

अकेला नहीं संदीप घोष, कोलकाता में 200 साल से है लाश बेचकर रोटी खाने का कारोबार

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?