
कोटा. KOTA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कोटा सीट का परिणाम आ गया है। यहां से लोकसभा स्पीकर ओम बिडला (Om Birla) ने बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल (Prahlad Gunjal) को हराया।
कोटा सीट पर ओम बिडला और प्रहलाद गुंजन में चली कांटे की टक्कर
ओम बिड़ना ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए प्रहलाद गुंजल को 41000 से ज्यादा वोटो से हराया है। प्रहलाद गुंजन और ओम बिरला के बीच में काफी समय से तनाव चल रहा था और कुछ समय पहले ही प्रहलाद गुंजन कांग्रेस पार्टी में आ गए थे। कांग्रेस पार्टी में उन्हें कोटा से ही उम्मीदवार बनाया था। वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं से उनकी टसल भी चल रही थी। गुंजल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे। शुरूआती रुझान में वे कुछ आगे भी निकले थे, लेकिन परिणाम ओम बिरला के पक्ष में आया है । वह तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोटा में जश्न शुरू कर दिया है।
कोटा लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- भाजपा प्रत्याशी ओम बिड़ला और मौजूदा लोकसभा अध्यक्ष ने 2019 में कोटा लोकसभा चुनाव जीता था। ओम बिड़ला के पास 2019 के चुनाव में कुल 4 करोड़ की चल-अचल संपत्ती थी। इनके ऊपर 1 केस भी दर्ज था। ओम बिड़ला ने खुद को पोस्ट ग्रेजुएट बताया था। - 2014 में राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ओम बिड़ला ने खिलाया था कमल। 2014 में ओम बिड़ला के पास कुल 2 करोड़ की संपत्ती थी। इस चुनाव में इनके ऊपर कुल 2 केस दर्ज था। बता दें, ओम बिड़ला ने 2014 के एफीडेविट में खुद पर 4 लाख का कर्ज भी दिखाया था। - कोटा लोकसभा चुनाव 2009 कांग्रेस कैंडीडेट इज्यराज सिंह ने जीता था। पोस्ट ग्रेजुएट इज्यराज सिंह के पास 2019 के चुनाव में कुल संपत्ती 18 करोड़ रु. थी।
- 2004 में कोटा सीट पर भाजपा के रघुवीर सिंह कोशल का कब्जा था। रघुवीर के पास 2004 के चुनाव में कुल 57 लाख की दौलत थी जबकि 6 लाख का कर्ज भी था।
नोटः 2019 में कोटा लोकसभा चुनाव में कुल वोटरों की संख्या 1948010 थी, जबकि 2014 में यह डेटा 17,44,539 थी। बीजेपी प्रत्याशी ओम बिड़ला 8,00,051 वोट पाकर विनर बने थे, 2 नंबर की पोजीशन पर कांग्रेस उम्मीदवार रामनारायण मीना थे, इन्हें 5,20,374 वोट मिला था। 2014 का कोटा लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ओम बिड़ला को 6,44,822 वोट मिला और विजेता बने, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी इज्यराज सिंह को 4,44,040 वोट मिला था।
यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.