गुजरात: राजकोट के कोविड हॉस्पिटल में आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Published : Nov 27, 2020, 07:17 AM ISTUpdated : Nov 27, 2020, 10:25 AM IST
गुजरात: राजकोट के कोविड हॉस्पिटल में आग, ICU में भर्ती 5  मरीजों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

सार

गुजरात के राजकोट जिले में एक कोविड हॉस्पिटल में आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकोट स्थित शिवानंद हॉस्पिटल के आईसीयू में सबसे पहले आग लगी थी। यहां आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे।

नई दिल्ली. गुजरात के राजकोट जिले में एक कोविड हॉस्पिटल में आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकोट स्थित शिवानंद हॉस्पिटल के आईसीयू में सबसे पहले आग लगी थी। यहां आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे। राजकोट दमकल विभाग ने आग पर नियंत्रण पा लिया है। सभी मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।

हॉस्पिटल में 33 मरीज भर्ती थे

जिस हॉस्पिटल में आग लगी, वहां 33 मरीज भर्ती थे। माना जा रहा है कि मशीनरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। 

कई मरीजों ने एक-एक लाख रुपए डिपॉजिट किए थे

गुजरात के किसी अस्पताल में अगस्त से अब तक आगजनी की यह चौथी घटना है। बताया जा रहा है कि मृतकों में से कुछ ने हॉस्पिटल में एक-एक लाख रुपए डिपॉजिट भी कराए थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?