कुशीनगर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के विजय दुबे ने किया कमबैक, सपा के हाथों लगी मायूसी

KUSHI NAGAR LOK SABHA ELECTION RESULT 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की कुशीनगर सीट पर विजय कुमार दुबे को जीत का परचम लहराया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैथवार को 20244 हजार मतों से हराया।

 

rohan salodkar | Published : Jun 1, 2024 10:28 AM IST / Updated: Jun 04 2024, 11:35 PM IST

KUSHI NAGAR LOK SABHA ELECTION RESULT 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की कुशीनगर सीट पर विजय कुमार दुबे (Vijay Kumar Dubay) को जीत का परचम लहराया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैथवार (Ajay Pratap Singh Alias Pintu Saithwar) को 20244 हजार मतों से हराया। विजय दुबे को 152359 लाख मत मिले हैं, जबकि पिंटू को 132115 लाख मत प्राप्त हुए। बसपा शुभ नारायण चौहान (Subh Narayan Chauhan) तीसरे स्थान पर रहे। 

 

Latest Videos

कुशीनगर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- बीजेपी के विजय कुमार दुबे ने 2019 में कुशीनगर का चुनाव जीता था

- 2019 में विजय कुमार ने अपनी दौलत 2 करोड़, कर्ज 3 लाख शो किया था

- बता दें, 12वीं पास विजय कुमार के ऊपर 2019 में 2 क्रिमिनल केस दर्ज था

- 2014 में कुशीनगर सीट पर बीजेपी के राजेश पांडे उर्फ गुड्डू भैया को मिली जीत

- राजेश पांडे ने 2014 में अपनी कुल दौलत 11 करोड़, कर्ज 11 लाख बताया था

- लोकसभा चुनाव 2009 में कुशीनगर सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था

- 2009 में कु. रतनजीत प्रताप नारायण सिंह को कुशीनगर की जनता ने दिया बहुमत

- कु. रतनजीत प्रताप नारायण सिंह ने 2009 में अपनी प्रॉपर्टी 3 करोड़ घोषित किया था

नोटः कुशीनगर संसदीय चुनाव 2019 के दौरान इस क्षेत्र में 1761564 वोटर थे, जबकि 2014 में यहां पर वोटरों की संख्या कुल 1680992 थी। 2019 में बीजेपी के विजय कुमार दुबे 597039 वोट पाकर सांसद की कुर्सी पर बैठे थे। सपा दूसरे नंबर पर थी, एनपी कुशवाह को 259479 वोट मिला था। 2014 में कुशीनगर की जनता ने कमल खिलाया था। बीजेपी कैंडीडेट राजेश पांडे उर्फ़ गुड्डु को 370051 वोट मिला था और वो विजयी बने थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस कैंडीडेट कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह को 284511 वोट मिला था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास