Ladakh Accident: राहुल गांधी ने जवानों की मौत पर जताया दु:ख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Published : May 27, 2022, 07:55 PM ISTUpdated : May 27, 2022, 07:57 PM IST
Ladakh Accident: राहुल गांधी ने जवानों की मौत पर जताया दु:ख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

सार

लद्दाख के श्योक नदी में बस गिरने से सात जवानों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि 26 सैनिकों का एक दल परतापुर में ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ जा रहा था।

नयी दिल्ली। लद्दाख में बस हादसे में मारे गए वीर जवानों की मौत से पूरा देश दु:खी है। पीएम मोदी से लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने जवानों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लद्दाख में सेना के जवानों की मौत पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, "लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के साथ दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, और हमारे घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कठिन इलाके में भारत मां की सेवा करने वाले हमारे बहादुर दिलों की जान गंवाने वाली भयानक त्रासदी की खबर से गहरा स्तब्ध हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना।

AICC महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कहा कि तुरतुक सेक्टर में सात सैनिकों की मौत बहुत दर्दनाक है। प्रियंका ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

बस श्योक नदी में गिरी, सात जवानों की मौत

लद्दाख के श्योक नदी में बस गिरने से सात जवानों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि 26 सैनिकों का एक दल परतापुर में ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ जा रहा था। शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे, थोइस से लगभग 25 किमी दूर, वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस करीब पचास से साठ फीट नीचे गिरी। इस हादसे में घायल सात जवानों मौत हो गई है। जबकि 19 अन्य घायल हो गए। सभी 19 घायलों को पंचकूला के कमांड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:

26 जवानों को ले जा रही बस 60 फीट नीचे श्योक नदी में गिरी, 7 जवानों की मौत-देखें लद्दाख हादसे की ताजा तस्वीर

महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे अस्पताल में भर्ती, एंजियोप्लास्टी की गई

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके