भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, देर रात तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली AIIMS में किए गए थे भर्ती

Published : Jun 27, 2024, 08:17 AM ISTUpdated : Jun 27, 2024, 02:37 PM IST
advani pic

सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां अब हालत स्थिर होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।  

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक वृद्धावस्था संबंधी सामान्य दिक्कतों के कारण उनकी तबीयत खराब हुई थी। फिलहाल आडवाणी का हालत स्थिर होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें घर पर डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में रखा जाएगा।  

काफी समय से चल रही दिक्कत
भाजपा के वयोवृद्ध नेता की तबीयत में बढ़ती उम्र के चलते काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आडवाणी इस समय 96 वर्ष के हैं और उन्हें ओल्ड एज के कारण कई सारे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घर पर ही डॉक्टर उनके नियमित चेकअप के आते हैं। बुधवार रात अचानक दिक्कत बढ़ने परउन्हें दिल्ली एम्स लाकर भर्ती कराया गया है। एम्स के यूरोलॉजी विभाग में वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और हालत स्थिर बताई जा रही है।

पढ़ें CBI की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगर लेवल गिरा-दूसरे रूम में ले गए

वरिष्ठ भाजपा नेता को मिल चुका है भारत रत्न
पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्हें खराब स्वास्थ्य के चलते घर पर ही इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसी साल 30 मार्च को उन्हें ये सम्मान दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें 2015 में पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने लिया हाल
एम्स अस्पताल में आडवाणी के भर्ती होने के बाद से भाजपा के कई नेताओं ने उनका हाल जाना और जल्द ठीक होने की कामना की है। अस्पताल में भी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे हैं और डॉक्टरों से आडवाणी का हाल लिया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार