
नई दिल्ली. चीन ने अंतरिक्ष में बड़ी सफलता हासिल की है। चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र में पहुंचने वाला चीन दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है। जो अंतरिक्ष में पहुंचकर चंद्रमा के सैंपल लेकर आ गया है। चीन का चांग ई 6 यान मंगलवार को इनर मंगोलिया के रेगिस्तान में उतरा।
चांग ई 6 चंद्रमा से सैंपल लेकर लौटा
आपको बतादें कि चीन ने ऐसा काम कर दिखाया है। जो अमेरिका जैसा देश भी नहीं कर पाया है। चीन का यान चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र में पहुंचकर धरती पर लौट आया है। इस यान का वापस लौटने का इंतजार वैज्ञानिक कर रहे थे। क्योंकि ये यान जो सैंपल लेकर आया है। उससे ग्रह निर्माण से जुड़े रहस्यों का खुलासा कर सकता है।
क्या होता है सुदूर हिस्सा
चंद्रमा का सुदूर हिस्सा वो होता है। जो हमे पृथ्वी से नजर नहीं आता है। ऐसे में चीन दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है। जो चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र से सैंपल लेकर आ गया है।
2019 में भी उतारा था यान
चीन ने 2019 में भी युतु-2 रोवर को चांद की सुदूर सतह पर उतारा था। अब चांग ई-6 को चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र में उतरा है। वह वहां से चंद्रमा के नमूने लेकर लौट आया है। जो चीन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
यह भी पढ़ें : UP : प्रयागराज कुंभ में एआई से होगी सुरक्षा, ना कटेगा जेब और ना होगी चोरी
बहुत मुश्किल है यहां जाना
आपको बतादें कि चंद्रमा का सुदूर क्षेत्र तक पहुंचाना काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है। इस कारण वैज्ञानिकों की भी यहां पहुंचने में काफी रूचि है। चूंकि चीन चंद्रमा से जुड़े मिशन को लगातार आगे बढ़ा रहा है। चंद्रमा का यान जब लौटकर वापस आया तो मंगोलिया के रेगिस्तान में चांग ई 6 कैप्सूल के गिरने के बाद चीनी झंडा फहराते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में फैली बीमारी से राजस्थान में अलर्ट, कहीं आपके घर में तो नहीं बच्चा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.