
मेरठ. मोटी कमाई करने के चक्कर शादी कर धोखा देने वाली लूटेरी दुल्हनों के बारे में आपने काफी सुना होगा। ये भी कुछ ऐसा ही मामला है। अधिकतर मामले में पुलिस लूटेरी दुल्हन को ढूंढती है। लेकिन ये मामला ऐसा है जिसमें पुलिस दुल्हन को नहीं बल्कि उन दूल्हों को ढूंढ रही है। जिसे ये दुल्हन लूट चुकी है। ताकि उनका इलाज कराया जा सके।
ये है पूरा मामला
दरअसल एक 20 साल की लूटरी दुल्हन ने पांच दूल्हों से शादी कर उन्हें लूट लिया। दुल्हन सभी दूल्हों को रातों रात छोड़कर माल समेट कर फरार हो गई। जब ये लूटेरी दुल्हन पुलिस के हत्थे चढ़ी तो एक हैरान कर देने वाला सच सामने आया। जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल ये दुल्हन एचआईवी पॉजीटिव थी। इस कारण अब पुलिस दूल्हों को तलाश रही है। ताकि उनका इलाज कराया जा सके।
प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
दरअसल एक लूटेरी दुल्हन अक्सर शादी करने के कुछ दिन बाद दूल्हों को लूट कर फरार हो जाती थी। जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे 6 मई 2024 को धर दबोचा। लूटरी दुल्हन प्रेग्नेंट थी। ऐसे में जब उसका मेडिकल कराया तो वह एचआईवी पॉजीटिव निकली। ये जानकारी सामने आते ही पुलिस के भी होश उड़ गए। क्योंकि वह जिस जिस दूल्हे के सम्पर्क में आई थी। उन सभी के पॉजीटिव होने के चांस बढ़ गए ऐसे में पुलिस अब उन दूल्हों को तलाशने में जुट गई है।
दो राज्यों में पांच दूल्हों से शादी
लूटेरी दुल्हन ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसने करीब पांच दूल्हों से शादी की थी। लेकिन पुलिस को शक है कि और भी दूल्हे हो सकते हैं। लूटेरी दुल्हन का गिरोह उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में अधिक सक्रिय रहता है।
यह भी पढ़ें : UP : प्रयागराज कुंभ में एआई से होगी सुरक्षा, ना कटेगा जेब और ना होगी चोरी
दुल्हन का चल रहा इलाज
एचआईवी पॉजीटिव आते ही दुल्हन का इलाज शुरू हो गया है। इस मामले में जेल अधीक्षक ने बताया कि दुल्हन को एआरटी थैरेपी दी जा रही है। वहीं दूल्हों को भी खोजा जा रहा है। ताकि उनकी भी जांच कर इलाज शुरू किया जा सके।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में फैली बीमारी से राजस्थान में अलर्ट, कहीं आपके घर में तो नहीं बच्चा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.