एम्स से लौटाए गए लालू की एयरपोर्ट पर बिगड़ी तबीयत, अब पांच डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

डोरंडा कोषागार घोटाले में पांच साल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया था। आज सुबह उन्हें एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन एयरपोर्ट पर फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें फिर से एम्स में भर्ती किया गया।  

Asianet News Hindi | Published : Mar 23, 2022 12:59 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) से रांची वापस लौट रहे राजद नेता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की तबीयत बुधवार को फिर बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें AIIMS इमरजेंसी में रखा गया है। लालू की तमाम जांचें हुई हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि उनका इलाज रांची में होगा या फिर दिल्ली में। 

दरअसल, लालू रांची रिम्स में भर्ती थे, लेकिन इलाज के लिए वे दिल्ली पहुंचे थे। बुधवार सुबह उन्हें AIIMS ने एडमिट करने से मना कर दिया था। एम्स ने लालू का इलाज रांची में ही कराने की सलाह दी थी। इसके बाद लालू दिल्ली से रांची लौट रहे थे। बताया जाता है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें अचानक दिक्कत शुरू हुई। तबीयत बिगड़ती देख उन्हें एक बार फिर दिल्ली एम्स ले जाया गया, जहां पांच डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।  

Latest Videos

मंगलवार को एयर एंबुलेंस से आए थे दिल्ली 
चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है। मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो तत्काल एयर एंबुलेंस से उन्हें रांची से दिल्ली एम्स लाया गया था, लेकिन रातभर ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर रांची में ही इलाज कराने को कहा। इसके बाद लालू वापस रांची लौट रहे थे कि तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।  

यह भी पढ़ें  लालू यादव की तबीयत बिगड़ी : लगातार डैमेज हो रही किडनी, इंफेक्शन बढ़ने से 80 प्रतिशत नहीं कर रहा काम

डोरंडा कोषागार घोटाले में हाल ही में हुई है सजा 
लालू प्रसाद यादव को डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए के गबन के मामले में दोषी करार दिया गया है। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाने के साथ ही उन पर 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद ही लालू को होटवार जेल भेजा गया, जहां से तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रांची रिम्स भेजा गया। लालू को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट, किडनी, किडनी में स्टोन, थैलेसीमिया, यूरिक एसिड जैसी तमाम बीमारियां हैं।  

यह भी पढ़ें तो आम आदमी पार्टी छोड़ देगी राजनीति, अरविंद केजरीवाल ने आखिर क्यों दिया भाजपा को खुला चैलेंज

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें