
Land for Job Scam: बिहार में सीबीआई बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई ने दूसरी चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई ने इस केस में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया है। सीबीआई की इस चार्जशीट के बाद राज्य का सियासी पारा हाई होगा। सीबीआई के अनुसार, नौकरी के लिए जमीन लेने का स्कैम तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में हुआ है।
सीबीआई ने दूसरी चार्जशीट में बिहार के दिग्गजों का नाम जोड़ा
सीबीआई ने बताया कि लैंड फॉर जॉब स्कैम तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में हुआ था। इसमें पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, तत्कालीन रेलवे जीएम व कई निजी व्यक्तियों समेत 17 लोगों को आरोपी बनाकर चार्जशीट दाखिल कर दिया गया है।
जानिए दूसरी चार्जशीट में किसके-किसके नाम...
Land for Job scam क्या है?
मनमोहन सिंह के नेतृत्व में केंद्र में यूपीए-1 के दौरान 2004-2009 तक लालू प्रसाद यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे। सीबीआई का आरोप है कि इस दौरान बिना विज्ञापन निकाले तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने अवैध ढंग से ग्रुप डी की नौकरियां बांटी थी। सीबीआई का आरोप है कि भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में समूह 'डी' के पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में नौकरी पाने वाले लोगों से मार्केट रेट से कम कीमत पर जमीनें ट्रांसफर कराई गई थीं। तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों को लाभार्थियों ने जमीन देने के लिए एक कंपनी 'एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड' को अपनी जमीन हस्तांतरित की थी। नौकरी पाने वालों ने 105292 फीट जमीन को लालू प्रसाद यादव के परिजन को पैसे लेकर ट्रांसफर किए थे।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.