मौसम का मिजाज: कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, खराब रह सकती है दिल्ली की हवा

Published : Jun 07, 2021, 08:40 AM IST
मौसम का मिजाज: कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, खराब रह सकती है दिल्ली की हवा

सार

दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में पहुंच चुका है। भारत मौसम विभाग(IMD) के अनुसार 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कब दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा। दिल्ली में हवा की क्वालिटी खराब रहने की आशंका है। आइए जानते हैं मौसम का ताजा हाल...

नई दिल्ली. मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विभाग(IMD) के पूर्वानुमान केंद्र के राजेंद्र जेनामानी के अनुसार 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कब दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून और प्री मानसून के कारण कई राज्यों में बूंदाबांदी, जबकि कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग का अनुमान
दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, पूरे कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ और भागों, पूरे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की उत्तर-पूर्व की खाड़ी के और भागों, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों (नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश), उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश हिस्सों से आगे बढ़ गया है।

दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती प्रसार और पड़ोस में निचले क्षोभमंडल स्तर(वायुमंडल की पृथ्वी से सबसे निकट की पर्त) के कारण अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों और इससे सटे पूर्वी भारत में व्यापक रूप से तेज़ वर्षा होने की संभावना है। 

दिल्ली का मौसम खराब रहने की आशंका: दिल्ली-एनसीटी के ऊपर हवा की गुणवत्ता बिगड़ने और मध्यम से खराब श्रेणी में रहने की संभावना। मुख्य प्रदूषक पीएम 10 होगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा/बूंदाबांदी हो सकती है। 

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानों में 08 से 10 जून के दौरान प्रबल सतही हवाएं (25-35 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने की संभावना है।

जानिए कहां; कब हो सकती है बारिश
8 जून तक अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका है। असम और मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 08 और 09 जून को; 07 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में; 08 और 09 जून को ओडिशा के ऊपर; 10 जून को गांगेय पश्चिम बंगाल में और ओडिशा में 10 जून को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

08 जून: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से तेज़ हवाएं; पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और बिहार में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की सम्भावना है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है।

9 जून: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज़ हवाएं चलने, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर पर 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गरजने के साथ तूफान की सम्भावना है।

10  जून: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक-दो स्थानों पर बिजली गरजने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने; उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और गांगेय  पश्चिम बंगाल, गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में एक-दो जगहों पर गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की सम्भावना है ।

ओडिशा में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और छत्तीसगढ़, गांगेय  पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय और कोंकण और गोवा में एक-दो  स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Guwahati Crime: पहले मां पर चाकू से हमला, फिर दोस्तों को भेजा मैसेज…तो 9वीं के छात्र ने खुद क्यों दी जान?
Amitabh Bachchan Jalsa Bungalow Dispute: रमोला ने 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती, जानें पूरा मामला