फांसी के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट 'महिलाओं की गरिमा की जीत'...स्मृति ईरानी ने दिया ये रिएक्शन

Published : Mar 20, 2020, 11:54 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 09:45 AM IST
फांसी के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट 'महिलाओं की गरिमा की जीत'...स्मृति ईरानी ने दिया ये रिएक्शन

सार

नई दिल्ली। निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर झूलने के साथ ही लोग जश्न मना रहे हैं। 7 साल बाद मिले निर्भया के इंसाफ पर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दोषियों के फांसी के साथ ही लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई 

नई दिल्ली. निर्भया के चारों दोषियों को 7 साल बाद फांसी पर लटकाया गया है। दोषियों के फांसी के साथ ही लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है। जैसे ही सुबह 5:30 बजे चारों आरोपियों को फांसी पर लटकाया गया तिहाड़ जेल के बाहर जश्न मनाया गया। कोरोना वायरस के कहर का भी भय लोगों में नहीं दिखा। वहीं निर्भया के न्याय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही दरिंदों की फांसी पर होने पर न्याय की जीत बताई है।

किसने क्या कहा- 

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'न्याय हुआ है। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने लिए इसका महत्व है। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमें मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जहां महिला सशक्तीकरण पर ध्यान दिया जाए जहां समानता और अवसर पर जोर हो।'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा,' न्याय देर से मिला लेकिन आखिरकार मिल गया। उन्होंने कहा कि ये संदेश उनके लिए है जो सोचते हैं कि वे महिलाओं के खिलाफ अपराध करेंगे और बच जाएंगे।'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले 7 साल से पूरा देश इसके खिलाफ न्याय की मांग कर रहा था और सजा देने में 7 साल लग गए। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से आज वह दिन है जब हमें संकल्प करने की जरूरत है कि दूसरी निर्भया नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें ये भी देखना चाहिए कि फांसी की सजा मिलने के बाद भी इन लोगों ने सिस्टम को कैसे मैनिपुलेट किया। हर बार फांसी की तारीख मिलती थी और फांसी टल जाती थी। उन्होंने कहा कि हमारे सिस्टम में बहुत सारी कमियां हैं, जो गलत काम करने वालों को प्रोत्साहन देती हैं कि जो मर्जी हो करो, कुछ नहीं होगा। केस लटकते रहेंगे।"


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “जहां नारी की पूजा होती है, वहीं देवताओं का वास होता है। हम आज से प्रण लें कि अपनी बहन-बेटियों की रक्षा करेंगे, उन्हें स्वच्छंदता के साथ अपने सपनों को पूरा करने में सहयोग देंगे और एक सभ्य और बेहतर समाज के निर्माण में भागीदार बनेंगे।”


पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि "हैंग टिल डैथ! वी आर लेट निर्भया।"

 


निर्भया के दोषियों के फांसी पर लटकाए जाने के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि "आज निर्भया को हमने सच्ची श्रद्धांजलि दी है। नमन उन मां पिता को जो लगातार न्याय के लिए जूझते रहें। शर्म उस न्याय व्यवस्था पर जो फांसी के बाद भी फेल मानी जायेगी। चंद बलात्कारियों के वकीलों ने नचा कर रखा पूरे सिस्टम को। ना जाने कितनी निर्भया बच जाती अगर न्याय व्यवस्था फेल ना होती।" 


स्वाती मालीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। निर्भया को 7 साल बाद न्याय मिला। आज निर्भया की आत्मा को शांति मिली होगी। देश ने आज बलात्कारियों को एक संदेश दिया कि अगर तुम अपराध करोगे तो लटका दिए जाओगे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान