बेटे को डसने जा रहा था फन फैलाये नाग, मां ने बचा ली जान, देखें लाइव वीडियो

Published : Aug 14, 2022, 06:58 AM ISTUpdated : Aug 14, 2022, 07:00 AM IST
बेटे को डसने जा रहा था फन फैलाये नाग, मां ने बचा ली जान, देखें लाइव वीडियो

सार

कर्नाटक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि एक मां ने सांप से अपने बेटे की जान बचाई। सांप बच्चे को डसने ही वाला था।   

बेंगलुरु। फन फैलाये नाग बहुत गुस्से में था। वह डसने के लिए बच्चे की ओर बढ़ा तभी मां ने अपने बेटे की जान बचा ली। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। 

घटना कर्नाटक के मांड्या की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है। घटना दिन के समय की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंबा सांप घर की चौखट के पास से गुजर रहा है। सांप रेंगते हुए आगे बढ़ रहा था। वह जैसे ही गेट के सामने पहुंचा तभी महिला अपने बच्चे के साथ गेट पर पहुंची। सांप चबूतरे की सीढ़ी से सटकर रेंग रहा था, जिससे महिला और उसके बच्चे को उसकी मौजूदगी का पता नहीं चला। 

वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा सीढ़ी उतरते वक्त मां से एक-दो कदम आगे चल रहा था। बच्चे ने सीढ़ी से नीचे कदम रखा। उसका पांव सांप पर पड़ने वाला था तभी सांप को अहसास हो गया कि इंसान पास में है। सांप ने तुरंत अपने शरीर को पीछे खींचा, जिससे उसपर बच्चे का पांव नहीं पड़ा। 

 

 

सांप से दूर खींचकर मां ने बचाई बच्चे की जान
खतरे को भांपकर नाग ने अपना फन फैला लिया और हमला करने के लिए तैयार हो गया। महिला को सीढ़ी उतरने में चंद सेकंड की देर हो गई। मम्मी के साथ नहीं होने पर बच्चे ने पीछे मुड़कर देखा। तभी उसकी नजर फन फैलाए नाग पर पड़ी। महिला ने सीढ़ी उतरने से पहले ही सांप को देख लिया। 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा पुल: वर्कर्स ने तिरंगा फहराया और आतिशबाजी छोड़ी

उसी समय सांप को देख बच्चा डरकर मां की और दौड़ा। सांप को लगा कि बच्चा उसकी ओर आ रहा है। सांप उसे डसने के लिए बढ़ा तभी मां ने हाथ पकड़कर बच्चे को दूर खींच लिया। इसके बाद वह बेटे को गोद में लेकर सांप से दूर हट गई। खतरा टलते देख सांप भी रेंगते हुए आगे बढ़ गया।

यह भी पढ़ें- RBI डिप्टी गवर्नर ने किया बड़ा खुलासा, भारत की रिफाइनरी चुपके से रूस से क्रूड ऑयल सस्ते में लेकर रिफाइन कर रही

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

10 हजार करोड़ का खजाना लेकिन न घर न कोई सैलरी-फिर भी BJP अध्यक्ष सबसे ताकतवर-क्यों और कैसे?
BJP अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे नितिन नबीन, 20 जनवरी को बनेंगे पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट